भारतीय टीम में अपने कार्यकाल को लेकर पहली बार खुलकर बात करते दिखे रवि शास्त्री, राहुल द्रविड़ के बारे में कह दी यह बात

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अभी इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेल रही हैं। आपको बता दें कि रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI) के कोचिंग के कार्यकाल में ही भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे हैं। रवि शास्त्री ने अपने कार्यकाल में भारत को कई बड़ी उपलब्धियों तक पहुंचाया हैं। हाल ही में शास्त्री ने भारतीय टीम में अपने कोचिंग के कार्यकाल को लेकर और भारत के नए कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) के लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
जब मैंने काम संभाला तब टीम सर्वश्रेष्ठ नहीं कर रही थी- रवि शास्त्री

भारत (INDIA) के सफल कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI) ने भारतीय टीम को अपने कार्यकाल में एक अच्छे दौर में पहुंचाया हैं। हाल ही में भारत इंग्लैंड के साथ एडजेब्सटन (EDGBASTON) में टेस्ट मैच खेल रही हैं। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन यानि 2 जुलाई को रवि शास्त्री ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए अपने कोचिंग के कार्यकाल के बारे में खुल कर बात की।
“मुझे लगता है कि यह बहुत फायदेमंद था, यह एक धन्यवाद रहित काम हो सकता है क्योंकि आपको अपने जीवन के हर दिन केवल 1.4 बिलियन लोगों द्वारा आंका जाता है। इससे कोई छिपा नहीं है, पीछे छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। आप गोली का सामना करते हैं, प्रदर्शन मायने रखता है दिन-ब-दिन। आपको जीतना है। उम्मीदें बड़ी हैं, लेकिन जिस तरह से लड़कों ने प्रतिक्रिया दी।”
“जब मैं अपने कार्यकाल को देखता हूं, जब मैं वहां सात साल था, मुझे गर्व है कि मेरे पास एक टीम थी जिसने जवाब दिया जिस तरह से उन्होंने किया। जब मैंने पदभार संभाला, तो वे सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल रहे थे, जैसा कि रैंकिंग दिखाएगा, लेकिन अंत में, वे खेल के सभी प्रारूपों में वहीं थे”
रेड बॉल क्रिकेट में टीम ने शानदार किया हैं- रवि शास्त्री

पूर्व भारतीय कोच ने आगे बात करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भले ही भारत विश्व कप ना जीती हो। लेकिन टेस्ट क्रिकेट और वाइट बॉल क्रिकेट में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। शास्त्री ने आस्ट्रेलिया में जीती दो सीरीज को याद कर कहा इससे बढ़िया कुछ भी नहीं हो सकता हैं।
“कुछ भी हो, उन्होंने मेरे उस कार्यकाल में विश्व कप नहीं जीता, लेकिन अन्यथा दुनिया भर में विभिन्न देशों में रेड-बॉल क्रिकेट और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कुछ अद्भुत प्रदर्शन हुए। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो सीरीज जीतने से बढ़कर कुछ नहीं है। पिछले साल इंग्लैंड में श्रृंखला का नेतृत्व करते हुए, यह केक पर आइसिंग है।”
“टीम को रेड बॉल क्रिकेट खेलने पर गर्व था, इसके लिए विराट की तारीफ की जानी चाहिए। उन्होंने सामने से नेतृत्व किया, वह उसी अंदाज में खेलना चाहते थे, तेज गेंदबाजों ने जवाब दिया। आप उस दौर में जडेजा, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को विकसित होते हुए देख सकते थे।”
मेरे बाद राहुल द्रविड़ सबसे बेहतर इंसान हैं- रवि शास्त्री

रवि शास्त्री के कोच पद छोड़ने के बाद राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) को भारत के सीनियर टीम के कोच के रूप में चुना गया। शास्त्री का कहना हैं कि उनके बाद राहुल द्रविड़ टीम की कोचिंग के लिए सबसे बेहतर हैं। शास्त्री ने राहुल द्रविड़ के बारे में बात करते हुए कहा-
Tags: टेस्ट क्रिकेट, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रवि शास्त्री, राहुल द्रविड़, विराट कोहली,“मेरे बाद संभालने के लिए राहुल से बेहतर इंसान कोई नहीं, गलती से मुझे वो नौकरी मिल गई जो मैंने राहुल से कह दी। मैं कमेंट्री बॉक्स में था; मुझे वहां जाने के लिए कहा गया और मैंने अपना काम किया। लेकिन राहुल एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सिस्टम के माध्यम से आए हैं, उन्होंने कड़ी मेहनत की है। वह अंडर-19 टीम के कोच रहे हैं और उन्होंने इस भारतीय टीम को संभाला है और मुझे लगता है कि जब टीम जवाब देना शुरू करेगी तो वह इसका आनंद लेंगे”
