ASIA CUP 2022: एशिया कप में असली टक्कर भारत और पाकिस्तान के बीच ही होगी, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) जब क्रिकेट के मैदान में आती हैं तो वो क्षण किसी विश्व युध्द से कम नहीं होता हैं। दोनों ही देशों की टीमें इसे लेकर काफी ज्यादा उत्साहित रहती हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही जल्द अगस्त 2022 में शुरू होने वाले एशिया कप (ASIA CUP 2022) में आपस में टकराने वाली हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ़ (RASHID LATTIF) ने भारत और पाकिस्तान टीम की तुलना करते हुए एक बड़ा बयान दिया हैं।
पाकिस्तान जीतेगा एशिया कप 2022- राशिद लतीफ़

भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों ही देशों की क्रिकेट टीम जब आपस में आमने-सामने आती हैं तो वो पल कभी भी कोई मिस नहीं करना चाहता हैं। हमेशा दोनों ही टीमों के बीच काफी तुलना भी की जाती हैं। भारत और पाकिस्तान जल्द ही एशिया कप 2022 में आपस में टकराने वाली हैं। एशिया कप में दोनों टीमों की टक्कर को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ़ (RASHID LATTIF) का एक बड़ा बयान आया हैं। उनका कहना हैं-
“मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान एशिया कप 2022 जीतेगा। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के खिलाफ मिली जीत ने पाकिस्तान की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। निस्संदेह अन्य टीमें भी प्रतिस्पर्धी हैं लेकिन एशिया कप 2022 में मुख्य प्रतियोगिता भारत और पाकिस्तान के बीच होगी।”
टी-20 विश्व कप 2021 (T20 WORLD CUP 2021) में भारत को पाकिस्तान के आगे 10 विकटों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच से पहले पारिस्तान भारक के सामने हर बार हारती थी। लेकिन पाकिस्तान ने इतिहास तोड़ते हुए भारत को करारी शिक्सत देकर अपना मनोबल बढ़ाया था। दोनों ही टीमों को एशिया कप में देखने के लिए पूरी दुनिया काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
भारत एक अच्छी टीम हैं पर पाकिस्तान अभी बेहतर हैं- राशिद लतीफ़

राशिद लतीफ़ ने आगे बात करते हुए बताया कि भारत और पाकिस्तान दोनों में से कौन सी टीम बेहतर हैं। राशिद लताफ़ का कहना हैं कि-
” भारत निस्संदेह एक अच्छी टीम है, लेकिन पाकिस्तान जिस तरह से क्रिकेट खेल रहा है उसका कोई उदाहरण नहीं है। पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी हैं जिन्हें वर्तमान में आईसीसी द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है।”
भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश आपसी मतभेद के कारण सिर्फ अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलते नजर आते हैं। दोनों ही देशों ने अब दौरे में खेलना बंद कर दिया हैं। दोनों ही टीमें अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप (ASIA CUP 2022) और अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP 2022) में आपस में टकराती दिखेगी।
Tags: एशिया कप 2022, टी-20 विश्व कप 2022, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, राशिद लतीफ़,