राशिद खान को आईपीएल से पहले MI ने कप्तान बनाकर सबको चौंकाया, नीता अंबानी ने खुद किया घोषणा

राशिद खान को आईपीएल से पहले MI ने कप्तान बनाकर सबको चौंकाया, नीता अंबानी ने खुद किया घोषणा

राशिद खान

राशिद खान: आईपीएल 2023 अभी के समय में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन इसी महीने यानी दिसंबर की 23 तारीख को होना है. इस मिनी ऑक्शन में 900 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगनी है. वहीं इन सब के बीच हाल में आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की ओर से एक बड़ा खुलासा किया गया है.

आईपीएल की टीमें अब न केवल आईपीएल में बल्कि दुनिया की बाकी लीगों में भी हिस्सा लेंगी. मुंबई ग्लोबल की ऑनर नीता अंबानी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए टीम के कप्तान के नाम की घोषणा की है. चलिए जानते हैं इस टीम के कप्तान के बारे में.

क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी 20 लीग

साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने एक नई टी20 लीग को लॉन्च किया है. इसका नाम सीएसीए टी20 लीग है. इस लीग को मिनी आईपीएल भी कहा जा सकता है. इस लीग की शुरुआत अगले साल यानी साल 2023 में होगी. लीग देश के अलग अलग 6 हिस्सों में खेली जाएगी.

इस लीग में 33 मैच खेले जाएंगे. लीग में भाग लेने वाली तमाम टीमों से से एक टीम मुंबई इंडियंस केपटाउन की भी है जिसका कप्तान अफगानिस्तानी ऑलराउंडर राशिद खान को बनाया गया है. वहीं मुंबई एमिरेट्स की टीम की माना किरन पोलार्ड को बनाया गया है.

राशिद खान को दी गई है अहम जिम्मेदारी

एमआई ग्लोबल फ्रेंचाइजी की ऑनर नीता अंबानी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए एमआई ग्लोबल वन फैमिली के कप्तानों की घोषणा की है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है,

“क्रिकेट सीज़न 2023 के लिए अपने विस्तारित एमआई ग्लोबल वन परिवार के लिए अपने कप्तानों की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. हमारे दोनों कप्तानों में प्रतिभा, अनुभव और जुनून का अद्भुत मिश्रण है. मुझे विश्वास है कि पोली और राशिद खान आगे बढ़ेंगे. दोनों हमारी उत्कृष्ट कोचिंग टीमों के साथ एमआई अमीरात और एमआई केप टाउन में एमआई की भावना को बढ़ाने और यूएई और दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए काम करेंगे.”

साउथ अफ्रीका टी20 लीग

साउथ अफ्रीका की इस टी20 लीग में न केवल राशिद खान को बल्कि और भी दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्हें इस लीग में देखा जाएगा. लिस्ट में फाफ डू प्लेसी, डेविड मिलर, कैगिसो रबाडा, क्विंटन डी कॉक और जोस बटलर जैसे घातक खिलाड़ियों का नाम शुमार है. लीग 2023 में खेली जाएगी और लीग का पहला मैच एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच न्यूज़ीलैंड में खेला जाना है.

Exit mobile version