मुकाबले से पहले टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, कप्तान बीमार होने के कारण हो गए टीम से बाहर

By Adeeba Siddiqui On January 18th, 2023
रणजी ट्रॉफी

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है जिसका आगाज कल यानी 18 जनवरी को होगा. इस सीरीज का पहला मुकाबला कल हैदराबाद में खेला जाएगा. इन सब के बीच भारत में खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम के सामने एक बड़ी मुसीबत आई है. दरअसल दिल्ली के टीम के अहम खिलाड़ी यश धुल टीम से बाहर हो गए हैं. यश धुल बीमार हैं और इसी के चलते वो मुंबई के खिलाफ मैच में स्क्वाड का हिस्सा नहीं होंगे. यश धुल के बाहर होने के बाद दिल्ली की टीम की कमान इस खिलाड़ी को सौंपी गई है.

यश धुल नहीं होंगे टीम का हिस्सा

भारतीय खिलाड़ी यश धुल बीमार होने के कारण मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शुरू होने वाले ग्रुप बी मैच का हिस्सा नहीं होंगे. यश धुल की गैरमौजूदगी में दिल्ली की टीम की कमान टीम के उपकप्तान हिम्मत सिंह को सौंपी गई है. हिम्मत सिंह के युवा बल्लेबाज हैं और उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन है.

मुंबई की मजबूत स्क्वाड

रणजी ट्रॉफी में खेल रही मुंबई की टीम के खिलाड़ियों की बात करें तो टीम के पास जबरदस्त खिलाड़ियों का स्क्वाड है. पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे धाकड़ खिलाड़ियों का टीम का हिस्सा होना टीम को मजबूती देता है. इसी के साथ ये दोनो बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से जम कर रन बटोरने की क्षमता रखते हैं. टीम क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी कोशिश करेगी और तीन अंक सुनिश्चित करना चाहेगी ताकि क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की हो.

ओपनर बल्लेबाजो को लेकर बड़ा सवाल

फिलहाल इस बात को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है की आखिर ओपनिंग करते हुए कौन नजर आएगा. ऐसा इस लिए हैं क्योंकि दो ओपनर खिलाड़ी अनुज रावत और आयुष बडोनी प्लेइंग इलेवन में वापसी तो कर रहे हैं लेकिन ये बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में करने की इच्छा रखते हैं. रणजी ट्रॉफी के तमाम मुकाबलों में से दिल्ली और मुंबई के बीच का मुकाबला हमेशा से ही प्रोफाइल मैच के तौर पर लिया जाता है.

ऐसे में दिल्ली की टीम के कप्तान और कई गेंदबाजों का चोटिल होना बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है. इन सब के बीच दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने बयान दिया है, और उन्होंने कहा,

‘पांच मैचों में 189 रन बनाने और पारी का आगाज करने के टीम प्रबंधन के अनुरोध को बार-बार ठुकराने के कारण प्लेइंग इलेवन में यश धुल की जगह पर खतरा था. यह आसान हो गया कि वह बीमार पड़ गया उसे बुखार है और इसके कारण वह अनुपलब्ध है. उसने पिछले दो दिन से अभ्यास नहीं किया.’

Tags: यश धुल, रणजी ट्रॉफी, हिम्मत सिंह,
Exit mobile version