रणजी ट्रॉफी में हाहाकार मचाकर भारतीय बॉलर ने मचा दी तबाही, 7 बल्लेबाजों को 0 पर भेजा पवेलियन, सिर्फ 25 रनों पर ऑलआउट हो गई टीम

By Tanu Chaturvedi On December 21st, 2022
रणजी ट्रॉफी

भारत का घरेलू मैच रणजी ट्रॉफी खेला जा रहा है। इस ट्रॉफी में उत्तराखंड और नागालैंड के बीच ग्रुप ए मैचों में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जहां उत्तराखंड ने 174 रन के बड़े स्कोर के साथ नागालैंड को बुरी तरह हराया।

25 रन पर आउट हो गई नागालैंड की टीम

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में नागालैंड का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा टीम 200 रनों के जवाब में सिर्फ 25 रन बनाकर ही आउट हो गई। टारगेट से पहले ही पूरी टीम 25 रन बनाकर आउट हो गई। ऐसा निराशाजनक प्रदर्शन देख फैंस काफी निराश हुए। वहीं उत्तराखंड ने पहला मैच जीत कर रणजी ट्रॉफी का आगाज किया।

पहली पारी में जमकर लगाए रन

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में जब उत्तराखंड और नागालैंड के बीच पहली पारी का मुकाबला चल रहा था तो पहली पारी में उत्तराखंड ने 282 रन बनाए थे। इसके बाद नागालैंड की टीम ने 389 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए बढ़त हासिल की। तो वहीं दूसरी पारी में उत्तराखंड ने सात विकेट पर 306 रन बनाते हुए नागालैंड को 200 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन नागालैंड टीम के सभी खिलाड़ी 25 रन बनाकर ही ढेर हो गए। ऐसा टीम की खराब बल्लेबाजी के कारण हुआ। नागालैंड टीम के 7 बल्लेबाज शून्य पर ही आउट हो गए। वहीं टीम के कप्तान भी सिर्फ 1 रन लेकर वापस आ गए।

रणजी ट्रॉफी में टीम की बल्लेबाजी कमजोर पड़ने से टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहली पारी में शानदार गेम खेलने के बाद टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तरह ढेर हो गए। वहीं उत्तराखंड की गेंदबाजी के कारण टीम को जीत हासिल हुई। उत्तराखंड के दो बल्लेबाज नागालैंड पर बहुत भारी पड़ें, जिनमें मयंक मिश्रा और स्वप्निल सिंह शामिल हैं। इनकी बल्लेबाजी ने टीम का बुरा हार कर पवेलियन लौटा दिया।

Tags: उत्तराखंड टीम, नागालैंड टीम, रणजी ट्रॉफी,
Exit mobile version