RANJI TROPHY FINAL 2022: यश दुबे, शुभम शर्मा के शतकों ने मध्य प्रदेश को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, मुंबई पर हार का ख़तरा
RANJI TROPHY FINAL 2022: यश दुबे, शुभम शर्मा के शतकों ने मध्य प्रदेश को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, मुंबई पर हार का ख़तरा

भारत में इस वक्त रणजी ट्रॉफी 2022 (RANJI TROPHY 2022) का सीजन का फाइनल मैच खेला जा रहा हैं। बीते 22 जून को सुबह 9ः30 बजे से मुंबई (MUMBAI) और मध्यप्रदेश (MADHYA PRADESH) के बीच बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. CHINASWAMY STADIMU) में रणजी फाइनल का मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने अपनी पहली पारी में 374 रन बनाए।

इसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 123 ओवर में 3 विकेट खोकर 368 रन बना लिए हैं। एमपी की टीम के लिए यश दुबे (Yash Dubey) 133 और शुभम शर्मा (Shubham S Sharma) ने 116 रन बनाये। मध्य प्रदेश की टीम अभी भी 6 रनों से पिछड़ी हुई है।

तीसरे दिन मध्यप्रदेश के यश दुबे का रहा जलवा

कल के स्कोर 123/1 से आगे खेलने उतरी मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। कल के नाबाद बल्लेबाज रहे यश दूबे (Yash Dubey) और शुभम शर्मा (Shubham S Sharma) ने अपने-अपने शतक पूरे करके दूसरे विकेट के लिए 222 रनों की बड़ी साझेदारी की। इन दोनों के आउट होने के बाद रजत पाटीदार (Rajat Patidar) मैदान पर आये। रजत पाटीदार अपने जीवन के सबसे बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सीजन में रजत ने 8 पारियों में 6 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है।

मध्यप्रदेश और मुंबई के बीच जारी फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने आए इस बल्लेबाज ने महज 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। इस दौरान रजत के बल्ले से 10 चौके भी देखने को मिले। तीसरे दिन का खेल समाप्त, मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय रजत पाटीदार (Rajat Patidar) 67 जबकि आदित्य श्रीवास्तव (Aditya Shrivastava) 11 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए है।

मुंबई के गेंदबाजों ने किया निराश

आज के पूरे खेल में मुंबई के गेंदबाज सिर्फ दो विकेट ही हासिल कर सके। मुंबई के मोहित अवस्थी (Mohit Avasthi) ने आज पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शतक लगा चुके शुभम को विकेटकीपर हार्दिक तमोरे के हाथों कैच आउट कराया। वहीं शम्स मुलानी (Shams Mulani) ने 133 रन बना चुके यश दुबे को अपना शिकार बनाया। इनके अलावा टीम के मुख्य तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni) और तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) आज कोई विकेट नहीं ले सके।