RANJI TROPHY FINAL 2022: 88 साल में मध्य प्रदेश ने पहली बार जीता रणजी रणजी ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में 41 बार के चैंपियन मुंबई को हराया

भारत में रणजी ट्रॉफी 2022 (RANJI TROPHY 2022) का सीजन का फाइनल मैच खेला गया। बीते 22 जून को सुबह 9ः30 बजे से मुंबई (MUMBAI) और मध्यप्रदेश (MADHYA PRADESH) के बीच बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. CHINASWAMY STADIMU) में रणजी फाइनल का मुकाबला खेला गया। आज आख़िरी दिन मध्य प्रदेश ने मुंबई को हराकर रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम कर लिया है।
मध्य प्रदेश (MADHYA PRADESH) की टीम ने फाइनल मुकाबले में मुंबई (MUMBAI) को 6 विकेट से शिकस्त दी है। मध्य प्रदेश ने पहली बार खिताबी मुकाबला जीता है और उसने 41 बार के चैंपियन मुंबई को हराकर यह मेडेन टाइटल अपने नाम किया है।
फाइनल मैच में मध्य प्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराया

मध्य प्रदेश (MADHYA PRADESH) ने बेंगलुरु में मुंबई पर छह विकेट से जीत के साथ अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया है। मुंबई ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 374 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार बैटिंग की। मध्य प्रदेश के बल्लेबाज यश दुबे (Yash Dubey), शुभम शर्मा (Shubham Sharma) और रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने शानदार शतक लगाए और टीम ने 536 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
दूसरी पारी में मध्य प्रदेश ने मुंबई की टीम को 269 रनों पर ही समेट दिया। जिसके बाद मध्य प्रदेश को सिर्फ 108 रनों का लक्ष्य मिला। इस टारगेट को मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
𝗪𝗛𝗔𝗧. 𝗔. 𝗪𝗜𝗡! 👏 👏
Madhya Pradesh beat Mumbai by 6 wickets & clinch their maiden #RanjiTrophy title👍 👍 @Paytm | #Final | #MPvMUM
Scorecard ▶️ https://t.co/xwAZ13D0nP pic.twitter.com/XrSp2YzwSu
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 26, 2022
88 साल में पहली बार ट्राफी जीता मध्यप्रदेश

रणजी ट्राफी (RANJI TROPHY 2022) के सीजन में मध्य प्रदेश शुरू से ही विजेता की तरह खेला। टीम ने एक मैच ड्रॉ कराया बाकी सभी मैचों में जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश ने गुजरात और मेघालय को हराया। जबकि केरल के साथ उसका मैच ड्रा रहा। क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश ने पंजाब की टीम को 10 विकेट से हरा दिया। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल की टीम को 174 रनों से करारी शिकस्त दी।
फाइनल मुकाबले में मुंबई को 6 विकेट से हराकर मध्य प्रदेश ने वर्षों का सपना पूरा किया। 88 साल के रणजी के इतिहास में यह पहली बार है जब एमपी ने ट्राफी जीती। 23 साल पहले मध्यप्रदेश फाइनल में तो पहुंचा था, लेकिन टीम को कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार इतिहास रचते हुए मध्यप्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम की है।
Tags: RANJI TROPHY FINAL 2022, मध्य प्रदेश, मुंबई,