RANJI TROPHY 2022: रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच देखने मिलेगी धमाकेदार जंग, आंकड़े बताते हैं किसका पलड़ा भारी

By Twinkle Chaturvedi On June 21st, 2022
RANJI TROPHY 2022: रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच देखने मिलेगी धमाकेदार जंग, आंकड़े बताते हैं किसका पलड़ा भारी

भारत में इस वक्त रणजी ट्रॉफी 2022 (RANJI TROPHY 2022) का सीजन खेला जा रहा हैं। कोविड-19 महामारी से प्रेरित एक सीज़न के ब्रेक के बाद रणजी ट्रॉफी की वापसी हुई है। अब यह सीजन अपने अंतिम चरण पर आ चुका हैं। फाइनल मैच कल 22 जून को सुबह 9ः30 बजे से मुंबई (MUMBAI)  और मध्यप्रदेश (MADHYA PRADESH) के बीच बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. CHINASWAMY STADIMU) में खेला जाएगा। मुंबई 47वा. बार फाइनल में पहुंची हैं, वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश ने 23 साल बाद फाइनल में जगह बनाई हैं।

47वां रणजी ट्रॉफी फाइनल खेलने उतरेगी मुंबई

Image

भारत में इस वक्त रणजी ट्रॉफी 2022 (RANJI TROPHY 2022) का सीजन खेला जा रहा हैं। रणजी ट्रॉफी की सबसे कामयाब टीम मुंबई ने इस साल फाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया हैं। मुंबई इस साल अपना 47वां रणजी फाइनल मुकाबला खेलने वाली हैं।

टीम को इस मुकाम में इस सीजन पहुंचाने के लिए बल्लेबाज सरफाराज खान और यशस्वी जायसवाल ने अपनी अहम भूमिका निभाई हैं। सरफराज ने इस सीजन 803 रन बनाए हैं। वहीं युवा यशस्वी ने 2 पारियों में शतक लगाकार मुंबई की टीम में चार चांद लगा दिए थे। मुंबई 42 बार रणजी फाइनल जीत चुकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी टीम ट्रॉफी जीतने में कामयाब होती हैं।

मुंबई और मध्यप्रदेश रणजी ट्रॉफी हेड टू हेड

Image

मुंबई अपना 47वां फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं मध्यप्रदेश की टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए करीब 23 साल लग गए। दोनों ही टीमों ने रणजी में अच्छा प्रदर्शन किया हैं। मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में बंगाल को 174 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया हैं। मंबई और मध्यप्रदेश के बीच रणजी मुकाबलों की बात करें तो साल 2015 में दोनों टीमों के बीच भिड़त हुई थी।

जिसमें 5 मुकाबलों खेले गए थे जिसमें दो मुकाबले मुंबई ने जीते थे। वहीं 3 मुकाबलों का कोई रिजल्ट नहीं निकला था। अगर रिकॉर्ड के हिसाब से बात करें तो मुंबई का पलड़ा फाइनल में ज्यादा भारी दिख सकता हैं। लेकिन इस सीजन दोनों टीम ने शानदार काम किया हैं इसलिए कहना मुश्किल हैं कि कौन किस पर भारी पड़ेगा।

रणजी ट्रॉफी के फाइनल के मुंबई और मध्यप्रदेश की टीम

मुंबई: पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अरमान जाफर, सुवेद पारकर, सरफराज खान, हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी।

मध्यप्रदेश: यश दुबे, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), शुभम एस शर्मा, रजत पाटीदार, आदित्य श्रीवास्तव (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, पुनीत दाते, अनुभव अग्रवाल, गौरव यादव।

Tags: पृथ्वी शॉ, मध्यप्रदेश, मुंबई, मुंबई बनाम मध्यप्रदेश, यशस्वी जायसवाल, रणजी ट्रॉफी 2022,