Raksha Bandhan 2022: टीम इंडिया के सचिन- कोहली से लेके मंधाना तक कुछ ऐसे दिग्गजों ने मनाई रक्षाबंधन, देखें तस्वीरें

Raksha Bandhan 2022: टीम इंडिया के सचिन- कोहली से लेके मंधाना तक कुछ ऐसे दिग्गजों ने मनाई रक्षाबंधन, देखें तस्वीरें

भाई-बहन के अटूट प्यार को दर्शाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरा देश मना रहा है। इस त्योहार पर फिल्म जगत से लेकर क्रिकेटर्स ने अपन-अपने फैंस को खास अंदाज में बधाई दी है। राखी की तस्वीरें शेयर करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर दीपक चाहर (Deepak Chahar), स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंश को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी है। चलिए हम आपको दिखाते है इन खिलाड़ियों की राखी की तस्वीरें….

शिखर धवन की राखी

शिखर धवन की राखी
शिखर धवन की राखी

टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इस खास मौके पर अपनी बहनों के साथ राखी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए धवन ने लिखा, बहनें एक उपहार, एक दोस्त और जीवन का अहम हिस्सा होती हैं। मेरी दो प्यारी बहनों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो बहनों के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- बहनें एक उपहार, एक दोस्त और जीवन का अहम हिस्सा होती हैं। मेरी दो प्यारी बहनों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

विराट कोहली की राखी

विराट कोहली की राखी
विराट कोहली की राखी

विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी अपनी बड़ी बहन भावना कोहली के साथ तस्वीर शेयर की है। साल 2006 में जब विराट के पिता का ब्रेन स्ट्रोक के चलते निधन हो गया था, तब उनकी बहन ने ही उन्हें संभाला था। इसका जिक्र कोहली कई बार कर चुके हैं। पिता के जाने के बाद बहन और मां के साथ के कारण ही विराट क्रिकेटर बनने का सपना पूरा कर सके।

दीपक चाहर
दीपक चाहर

दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने भी इंस्टाग्राम पर पत्नी जया और बहन मालती चाहर के साथ तस्वीर शेयर की है। मालती आईपीएल में कई बार भाई को सपोर्ट करती नजर आ चुकी हैं। मालती पेशे से एक फैशन मॉडल हैं।

सचिन तेंदुलकर की राखी

सचिन तेंदुलकर की राखी
सचिन तेंदुलकर की राखी

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- मुझे मेरी जिंदगी का पहला बैट देने से लेकर हमेशा मेरे साथ खड़े रहने तक, मेरी बहन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा रही हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन की बहन का नाम सविता है और वो सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर की पहली पत्नी की बेटी हैं। सचिन ने कई बार अपनी सफलता का श्रेय उन्हें दिया है।

इन सभी खिलाडियों की राखी

सुरेश रैना
सुरेश रैना

भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी राखी के त्योहार पर अपनी बहन के साथ तस्वीर शेयर की है। इसमें वह रक्षाबंधन मनाते नजर आ रहे हैं। रैना ने कैप्शन में लिखा- सभी भाइयों और बहनों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई। रेणु दीदी, मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरी शुभचिंतक होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमेशा इतना प्यार करने और समझने के लिए धन्यवाद। आपको मेरी बहन के रूप में पाकर यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आपके हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।

स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना

भारत को हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक दिलाने वाली स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) अपने भाई और भाभी को बहुत मिस कर रही हैं। इसकी जानकारी मंधाना ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने भाई और भाभी के साथ तस्वीर शेयर की है।

इसके अलावा कई और खिलाड़ियों ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी थीं। भाई और बहन के बीच प्रेम के प्रतीक के रूप में सावन माह की पूर्णिमा को देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है।