जंगल में पेड़ से लटकते हुए मिली इस भारतीय क्रिकेटर की लाश, क्रिकेट जगत में छा गया है सन्नाटा

राजश्री स्वांई: क्रिकेट की दुनिया में एक शोक की खबर फैल गई है. आज यानी 13 जनवरी का दिन क्रिकेट की दुनिया खास कर भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद दुख भरा दिन है. आज ओडिशा के जंगल में एक पेड़ से लटके हुए एक क्रिकेटर की लाश मिली. पुलिस के द्वारा मिली जानकारी की माने तो ये लाश एक महिला क्रिकेट की थी जो की पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थी और आज इस हालत में उनकी लाश मिली. इस घटना के पीछे की वजह और तमाम चीजों को लेकर जांच जारी है.
लंबे समय से थी लापता
ओडिशा के जंगल में मिली महिला क्रिकेटर की लाश ने सब तरह हड़कंप मचा दिया है. ये क्रिकेटर राजश्री स्वांई हैं जो की पिछले दो दिनों से यानी 11 जनवरी से लापता थीं. उनके बारे में जानकारी देते हुए कटक के पुलिस उपयुक्त पिनाक मिश्रा ने बताया, ‘राजश्री की लाश अथागढ़ क्षेत्र में गुरूदिझाटिया जंगल में एक पेड़ से लटकी हुई मिली थी. राजश्री के कोच ने गुरुवार को कटक में मंगलाबाग पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.’ इसके साथ ही उन्होंने बताया की, ‘गुरूदिझाटिया पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा.’
परिवार के संगीन आरोप
क्रिकेटर राजश्री स्वांई की इस अचानक हुई मौत के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है, इसके लिए जांच जारी है. इन सब के बीच उनके परिवार वालों का कहना है की ये सुसाइड नहीं बल्कि हत्या है. उनकी परिवार ने ऐसा कहने के पीछे की वजह बताते हुए कहा की जब शव हमारे सामने आया था तो उसपर चोट के निशान नजर आ रहे थे.
इसी के साथ साथ परिवार वालों का दावा है की राजश्री की आंखों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी. आपको बता दें की जंगल में जिस पेड़ से राजश्री स्वांई की लाश मिली थी उसी के आस पास के इलाके में उनका स्कूटर मिला था, इसी के साथ उनका फोन भी बंद आ रहा था. पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है.
ट्रेनिंग कैंप के साथ जुड़ी थी राजश्री स्वांई
क्रिकेटर राजश्री स्वांई के परिवार से मिली जानकारी से पता चला की वो ओडिशा क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित किए गए ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा थीं. उनके साथ इस कैंप में 25 और महिला क्रिकेटर जुड़ी थी. ये कैंप बाजराकाबाटी क्षेत्र में आयोजित किया गया था. इस कैंप को आयोजित किए जाने के पीछे की वजह पुडुचेरी में होने वाला राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट टूर्नामेंट है.
इस ट्रेनिंग कैंप से जुड़ी हुई सभी महिला क्रिकेटर एक होटल में थीं. पुलिस के मुताबिक 10 जनवरी को महिला क्रिकेट टीम की घोषणा हुई थी जिसमें राजश्री स्वांई का नाम नहीं मौजूद था. 11 जनवरी को जब टीम की सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान में गई तो राजश्री ने कोच से अपने घर जाने की पात कही और उन्हें बताया की वो पूरी अपने पिता से मिलने जा रही हैं.
Tags: राजश्री स्वांई,