IPL 2022: आरसीबी में शामिल होने के लिए रजत पाटीदार को रोकनी पड़ी अपनी शादी, जाने क्या है पूरा मामला

By Twinkle Chaturvedi On May 26th, 2022
IPL 2022: आरसीबी में शामिल होने के लिए रजत पाटीदार को रोकनी पड़ी अपनी शादी, जाने क्या है पूरा मामला

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन अपने आखिरी चरण पर आ पहुंचा हैं। अपने विनर से मिलने के लिए यो लीग सिर्फ दो मैच दूर हैं। कल के मुकाबले में 112 रन की नाबाद पारी खेल हर जगह आरसीबी के बल्लेबाज रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) छाए हुए है। आईपीएल एलिमिनेटर का मुकाबला कल 25 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। आरसीबी ने लखनऊ को 14 रनों से हराकर फाइनल की ओर कदम बढ़ाया हैं। रजत को लेकर एक खबर आ रही है कि आईपीएल के लीग में हिस्सा लेने के लिए उनकी शादी रूक गई।

आईपीएल 2022 का हिस्सा बनने से रूक गई रजत पाटीदार की शादी

हम हमेशा इस चीज़ पर यकीन करते है कि जो होता हैं वो अच्छे के लिए होता हैं। साल 2022 के आईपीएल के मेगा ऑक्शन में रजत पाटीदार अनसोल्ड रहे थे। इससे रजत को काफी निराशा हुई होगी। इस के बाद रजत ने अपनी शादी की डेट फिक्स कर ली थी। वो शादी करने ही वाले थे कि लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चोटिल लवनीत सिसोढिया की जगह रजत पाटिदार को टीम में शामिल कर लिया।

रजत ने अपनी शादी को छोड़कर आरसीबी टीम में शामिल होने के बारे में सोचा और अपनी शादी रोक दी। न्यू इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक रजत पाटिदार के पिता ने बताया-

“हमने रजत की शादी रतलाम की लड़की से तय की, उसकी शादी 9 मई को होनी थी। इंदौर में हमने होटल बुक कर लिया था। एक छोटा सा फंक्शन होना था।” अपनी शादी को छोड़कर रजत ने मिले मौके को पूरी तरह से अपने पक्ष में किया हैं। आईपीएल में जब-जब टीम को उनकी जरूरत पड़ी हैं। तब वो खड़े होकर अपनी टीम का साथ देते नज़र आए हैं।

लखनऊ के खिलाफ अपनी पारी से छाए हुए हैं रजत पाटीदार

आरसीबी को एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दिलाने में रजत पाटीदार ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई हैं। कल लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 112 रन की नाबाद पारी खेली जिससे आरसीबी लखनऊ को 205 रनों का टारगेट दे पाई। रजत पाटीदार आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ में शतक बनाने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं।

इस सीजन 6 पारियों में रजत ने 55 के औसत से 275 रन बनाए हैं। उनकी दो अहम पारियां गुजरात के खिलाफ 32 गेंदों में 52 रन और हैदराबाद के खिलाफ 48 रनों की पारी हैं। अब आरसीबी क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से 27 मई को भिड़ेगी। आरसीबी आईपीएल खिताब अपने नाम करने के लिए सिर्फ दो जीत से दूर हैं।

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल क्वालिफायर-2, फाफ डु प्लेसिस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपर जाइंट्स,
Exit mobile version