शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे की मौचों की सीरीज में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, लेकिन घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 युवा बल्लेबाज पाटीदार का बल्ला जमकर आग उगल रहा है।
16 अक्टूबर रविवार को गुजरात के राजकोट में मध्यप्रदेश और रेलवेज का (Madhya Pradesh vs Railways) के बीच खेले गए इस मुकाबले में एक बार फिर रजत पाटीदार ने 92 रनों की तूफानी पारी खेलकर तहलता मचा दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में उनका रन बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। उसके इस शानदार प्रदर्शन के लिए फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारी
Rajat Patidar scored an unbeaten 92 in 43 balls with 2 fours and 9 sixes against Railways in the Syed Mushtaq Ali Trophy.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 16, 2022
रेलवेज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश की शुरूआत बेकार रही और महज 49 की स्कोर पर ही दोनों ओपनर पवेलियन लौट गये। जिसके बाद रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने पारी को संभाला और रेलवेज के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे।उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 9 छक्के भी जड़े। पाटीदार ने महज 43 गेंदों में 92 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे, हालांकि वो ओवर समाप्त होने की वजह से वो अपना शतक बनाने से चूक गये।
आईपीएल में बरपा चुके कहर
आईपीएल 2022 में आरसीबी की तरफ से उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की थी। इस सीजन में उन्होंने कुल 8 मुकाबले खेलते हुए 55.50 की औसत से 333 रन बनाये, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल है।
साल 2021 से आईपीएल में डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने अबतक इस टूर्नामेंट में कुल 12 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें 40.40 की औसत से 404 बनाये हैं। उन्हें हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्कॉड में शामिल किया गया था लेकिन डेब्यू का मौका नहीं दिया गया।
