हार्दिक पांड्या का बैकअप बनाने के लिए चयनकर्ताओं का बड़ा दांव, संजू सैमसन की कप्तानी में इस 19 साल के खिलाड़ी को मिला मौका

By Akash Ranjan On September 17th, 2022
हार्दिक पांड्या का बैकअप बनाने के लिए चयनकर्ताओं का बड़ा दांव, संजू सैमसन की कप्तानी में इस 19 साल के खिलाड़ी को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्डकप (T20 WC 2022) में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से टीम इंडिया (Team India) को बहुत उम्मीदें हैं। हार्दिक पांड्या की सबसे बड़ी समस्या उनकी फिटनेस है। पांड्या की फिटनेस को लेकर टीम मैनेजमेंट सबसे ज्यादा चिंतित रहता है। इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने अभी से भारत के इस धाकड़ ऑलराउंडर का विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है।

युवा हरफनमौला खिलाड़ी राज अंगद बावा (Raj Angad Bawa) को 22 सितंबर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय सीरीज के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली भारत ए टीम में शामिल किया गया है।

इस खिलाड़ी को किया शामिल

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले राज अंगद बावा (Raj Angad Bawa) को इंडिया A की टीम में शामिल किया गया है। बावा कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बैटिंग में माहिर हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के लिए सिर्फ दो रणजी मैच खेले है लेकिन समझा जाता है कि चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति हार्दिक पांड्या के लिए विकल्प तैयार करना चाहती है। पांड्या को चोटिल होने से बचाने के लिए उनके कार्यभार प्रबंधन पर ध्यान देना पड़ रहा है।

यहां गौर करने वाली बात है कि शिवम दुबे (Shivam Dubey) और विजय शंकर (Viajay Shankar) जैसे ऑलराउंडर्स को इस बीच आजमाया गया, लेकिन वे इंटरनेशनल स्तर खुद पर को साबित करने में विफल रहे। ऐसे में चयनकर्ता तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स खिलाड़ियों का एक पूल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के पास स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के कई विकल्प हैं, लेकिन निचले मध्य क्रम वाले अच्छी बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी करने वालों की संख्या काफी कम है।

संजू सैमसन को सौंपी गई टीम की कमान

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के स्टार खिलाडी संजू सेमसन (Sanju Samson) को कप्तान बनाया गया है। वहीं दिलीप ट्रॉफी में बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किया है जिसमें भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे पर गये ज्यादातर खिलाड़ी शामिल है।

भारतीय ए टीम पहला मैच 22 सितंबर को खेलेगी। इसके बाद सीरीज के अगले दो मैच 25 और 27 सितंबर को खेले जाएंगे। तीनों मैचों की मेजबानी चेन्नई करेगा। दलीप ट्रॉफी में बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किया है, जिसमें भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे पर गए ज्यादातर खिलाड़ी शामिल है। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सीरीज में चयनकर्ताओं को बावा की क्षमता का आकलन करने का मौका मिलेगा।

भारत ए टीम:

पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा।

Tags: इंडिया A, राज अंगद बावा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version