भारतीय क्रिकेट ने रायपुर के मैदान पर रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली बना पहली टीम

By Adeeba Siddiqui On January 22nd, 2023
भारतीय

भारतीय : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. दोनो देशों के बीच की इस सीरीज के दो मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं और सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. बीते दिन यानी 21 जनवरी को सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया जो की रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला गया.

इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड की टीम की धज्जियां उड़ा डाली. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ और रायपुर के इस स्टेडियम ने कई नए रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. चलिए जानते हैं क्या है ये रिकॉर्ड.

रायपुर में भारतीय क्रिकेट ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में जैसी ही टॉस हुआ वैसे ही रायपुर के स्टेडियम शहीद वीर नारायण स्टेडियम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपना नाम कर लिया. ये स्टेडियम जिस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब हुआ है वो है की ये स्टेडियम भारत का 50वां स्टेडियम बन गया है जिसमें भारत ने इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी करी है. इसी के साथ भारत इकलौता ऐसा देश बन गया है जिसमें 50 से अधिक स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं.

इस रिकॉर्ड में भारत सबसे आगे है यहां तक की ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड भी इस कैटेगरी में भारत से पर्चे हैं. इतना ही नहीं इस स्टेडियम एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो की है भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बनने का. बात करें की स्टेडियम क्षमता की तो ये 65 हजार दर्शक की क्षमता रखता है. वहीं आपको बता दें की भारत में दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम भी है जिसकी दर्शक क्षमता है 1 लाख 32 हजार. ये स्टेडियम कोई और नहीं बल्की अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम है.

किसके नाम पर रखा गया है नाम

रायपुर के इस स्टेडियम के नाम की बात करें तो ये नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखा गया है. आपको बता दें की वीर नारायण सिंह एक जमींदार थे. उन्होंने साल 1857 में स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लेने का बड़ा काम किया था. स्टेडियम साल 2008 में बनाया गया था और इसमें अब तक कई सारे मैच खेले जा चुके हैं. लेकिन तब इस स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेले जाते थे.

लेकिन इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बीसीसीआई ने स्टेडियम को वनडे इंटरनेशनल मेजबानी भी दे डाली. इस स्टेडियम में आईपीएल के मैच भी खेले जा चुके हैं. साल 2012 में आईपीएल का पहला मैच खेला गया था. रोड सेफ्टी टूर्नामेंट के भी कई मैच इस स्टेडियम में खेले जा चुके हैं.

Tags: बीसीसीआई, राजसी शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद वीर नारायण स्टेडियम,
Exit mobile version