IPL 2022 के दौरान कोच राहुल द्रविड़ परिवार के साथ देखने पहुंचे ताजमहल, गाइडों से ली स्मारक की जानकारियां, देखें फोटो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) अचानक ताजमहल (TAJMAHEL) देखने पहुंच गए। उन्होंने ताजमहल (TAJMAHAL) का दीदार कर वहां की बारीकियों के बारे में जाना। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी व दो बच्चे भी थे। आईपीएल के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
सुबह सात बजे ही ने किया परिवार संग ताज का दीदार
खबर के अनुसार सुबह के पौने सात बजे ही पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) अचानक ताजमहल देखने पहुंच। उन्होंने अपने साथ गाइड लेकर स्मारक के बारे में बारीकी से जानकारी ली। साथ ही ताजमहल (TAJMAHAL) में अपने परिवार के साथ फोटो भी खिंचाई। बता दें कि राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं। उनको आगामी वनडे व टी 20 विश्वकप (T20 WORLD CUP) के मद्दे्दनजर टीम को बेहतर बनाने के लिए कोच नियुक्त किया गया है।
राहुल द्रविड़ के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर फैंस की लगी भीड़
खबर है कि जैसे ताजमहल (TAJMAHAL) में लोगों को जानकारी हुई कि पूर्व भारतीय कप्तान व मुख्य कोच आए हैं, फैंस की लंबी लाइन लग गई ।ताजमहल (TAJMAHAL) में शिफ्ट इंचार्ज तनुज शर्मा (TANUJ SHARMA)ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ प्रात: पौने सात बजे ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। उन्होंने गाइड से ताजमहल के चप्पे-चप्पे के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पर्यटकों द्वारा उन्हें पहचान लिया गया। पूर्व क्रिकेटर ने ताजमहल (TAJMAHAL) में फोटो भी खिंचाए।
बता दें कोच राहुल द्रविड़ इस समय भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के आईपीएल(IPL) में खेलने के कारण फ्री है। अभी वह अपना समय घर व परिवार के साथ बिता रहे हैं। आईपीएल (IPL) के खत्म होते ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे और आगामी विश्वकप व टी 20 विश्वकप के लिए टीम की तैयारी कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में शुरू होगी।
Tags: आईपीएल 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़,