IPL 2022, Qualifier 2 RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी के बीच फाइनल की लड़ाई में क्या एलिमिनेटर की तरह बारिश बिगड़ेगी खेल?

By Akash Ranjan On May 27th, 2022
IPL 2022, Qualifier 2 RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी के बीच फाइनल की लड़ाई में क्या एलिमिनेटर की तरह बारिश बिगड़ेगी खेल?

आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालीफ़ायर मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जायेगा। इस मैच को जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। तो वहीं हारने वाली टीम का खिताब जीतने का सपना इस साल टूट जाएगा। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच यह महामुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium Weather Report for RR vs RCB) में खेला जायेगा।

राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी में से किसका पलड़ा है भारी

आईपीएल 2022 के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) के बीच साल 2008 से ही कांटे की टक्कर देखने को मिलती रही है। लेकिन, ऐसा पहली बार हुआ है जब लीग स्टेज के मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों का आमना-सामना एलिमिनेटर मुकाबले में हुआ है। इसलिए ये जंग और भी ज्यादा रोमांचक होने वाली है। दोनों टीमों का रवैया और खेल खेलने का अंदाज बिल्कुल अलग है। राजस्थान में जहां हर साल युवा खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं तो वहीं बैंगलोर में शुरुआत से ही स्टार प्लेयरों का जमावड़ा रहा है।

बात की जाए दोनों टीमों के हेड टू हेड भिड़ंत की तो, आईपीएल में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 27 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 13 मैचों में बैंगलोर ने जीत हासिल की है। वहीं राजस्थान ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है। इस दौरान 3 मुकाबले बेनातीजा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच जीत का अंतर बहुंत कम है और इस सीजन की बात करें तो पिंक आर्मी बैंगलोर पर भारी रही है। इसलिए 27 मई को होने वाले आखिरी क्वालीफायर-2 में ये भिड़ंत और भी ज्यादा रोमांचक होने वाली है।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) के बीच होने वाला ये आखिरी क्वालीफायर-2 मुकाबला जितना महत्वपूर्ण है उससे कहीं ज्यादा इस मुकाबले में मौसम की भूमिका भी होने वाली है। क्योंकि एलिमिनेटर में भी बारिश ने खलल डाली थी। इसलिए फैंस मैच से पहले ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि कहीं मौसम तो इस निर्णायक मुकाबले में विलेन की भूमिका तो नहीं निभाएगे। हालांकि आपकी चिंता जायज है। लेकिन, इसे हम दूर कर देते हैं।

weather.com के अनुसार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस दूसरे क्वालीफायर मैच में मौसम का मिजाज ठीक रहेगा। शुक्रवार को यहां गर्मी अपना विकराल रूप लेगी। आसमान बादल से ढका रहेगा। लेकिन, बारिश की कोई संभावना नहीं है। 27 मई को यहां का तापमान 42 से 29 डिग्री सेल्सियस होगा। वहीं 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जबकि उमस 46 प्रतिशत होगी। शाम को होने वाले इस मैच में खिलाड़ियों के लिए थोड़ी राहत होगी।

Tags: मौसम का हाल, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,
Exit mobile version