IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने अपनी अर्धशतकीय पारी से एजबेस्टन के मैदान में 36 साल बाद हासिल कर लिया नया कीर्तिमान, दिग्गज गावस्कर को छोड़ा पीछे

By Twinkle Chaturvedi On July 4th, 2022
IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने अपनी अर्धशतकीय पारी से एजबेस्टन के मैदान में 36 साल बाद हासिल कर लिया नया कीर्तिमान, दिग्गज गावस्कर को छोड़ा पीछे

भारतीय टीम (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। आज इस टेस्ट मैच का चौथा दिन चल रहा हैं। भारतीय टीम ने दूसरी पारी की बैटिंग शुरू कर दी हैं। भारत ने कल तीसरे सेशन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। आज चौथे दिन की शुरूआत में चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) अच्छे दिखें लेकिन उनको 66 के स्कोर पर ही आऊट होना पड़ गया हैं।

पुजारा भले ही आऊट हो गए लेकिन अपनी अर्धशतकीय पारी से उन्होने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया हैं।

चेतेश्वर पुजारा ने हासिल किया एक नया कीर्तिमान

भारत ने कल 3 जुलाई को अपनी दूसरी पारी का आगाज किया। चेतेश्वर पुजारा (CETESHWAR PUJARA) ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 66 रनों की पारी खेली। कल तीसरे सेशन के अंत तक पुजारा ने अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी की थी। आज चौथे दिन की शुरूआत में वो अच्छे दिख रहे थे। लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने 66 के स्कोर पर उन्हें पवेलियन भेज दिया। भले ही पुजारा 66 रन पर आऊट हो गए हो।

पुजारा ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी से एक नया कीर्तिमान अपने टेस्ट करियर में हासिल कर लिया हैं। पुजारा एजबेस्टन के मैदान में 36 साल बाद अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। पुजारा से पहले यह कारनामा भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनिल गावस्कर (SUNIL GAVASKAR) ने 1986 में ओपनिंग करते हुए एजबेस्टन में यह कारनामा किया था।

भारतीय टीम को संभालते हुए पुजारा ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया हैं। पहली पारी में 416 रन के स्कोर पर पहुंचने के बाद अब भारतीय टीम ने दूसरी पारी खेलना शुरू कर दिया हैं। भारत की दूसरी पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी। पहले ही ओवर में शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) को अपना विकेट गंवाना पड़ा फिर हनुमा विहारी भी आऊट हो गए।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) क्रिज पर आते ही शानदार दिख रहे थे लेकिन उन्हें भी 20 रन बनाकार आऊट होना पड़ा। फिर चेतेश्वर पुजारा ने भारत को दबाव से बचाने के लिए संभल कर अपनी पारी खेली। पुजार ने दूसरी पारी में 168 गेंदों में 8 चौके की मदद से 66 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी ने भारत को संभालने का काम किया।

Tags: चेतेश्वर पुजारा, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, सुनिल गावस्कर,
Exit mobile version