चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा 118 साल पुराना रिकॉर्ड, काऊंटी के एक सीजन में ठोक डालें 3 दोहरे शतक
चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा 118 साल पुराना रिकॉर्ड, काऊंटी के एक सीजन में ठोक डालें 3 दोहरे शतक

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) भारत के साथ-साथ इंग्लैंड के काऊंटी क्रिकेट (ENGLAND COUNTY CRICKET) में भी बड़ा नाम हैं। पुजारा इंग्लैंड के काऊंटी टीम ससेक्स (SUSSEX)  के लिए खेलते हुए आग उगलते हुए नजर आते हैं। पुजारा आज ससेक्स टीम के कप्तान के रूप में नजर आ रहे थे। पुजारा ने कप्तान के रूप में टीम के लिए आज बुधवार 20 जुलाई को खेलते हुए शानदार फॉर्म दिखाया हैं। पुजारा ने आज मिडिलसेक्स (MIDDLESEX) के खिलाफ 263 रनों की शानदार पारी खेल इतिहास रच दिया हैं।

पुजारा इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) इंग्लैंड के काऊंटी क्रिकेट टीम ससेक्स का हिस्सा हैं। ससेक्स के कप्तान टॉम हेनेस लीसेस्टरशायर के खिलाफ पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो अब टीम से बाहर हो चुके हैं। पुजारा ने आज के मैच में कप्तानी और टीम की बल्लेबाजी को संभालते हुए शानदार पारी खेली हैं।

लॉर्ड्स में मिडिलसेक्स (MIDDLESEX) के साथ खेले जा रहे मैच में पुजारा ने आज 19 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 263 रनों की शानदार पारी खेली हैं। पुजारा की शानदार पारी के बल पर ससेक्स ने 8 विकेट खोकर 489 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा ने अपनी इस कमाल की पारी से 118 साल पुराना इतिहास तोड़ दिया हैं। पुजारा एक काऊंटी सीजन में तीन दोहरे शतक लगाने वाले 118 साल बाद पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

काऊंटी के इस सीजन में अब तक पांच शतक लगा चुके हैं पुजारा

चेतेश्वर पुजारा भारतीय टेस्ट टीम के अभिन्न अंग के रूप में टीम में शामिल हैं। लेकिन पिछले काफी समय से वो खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। जिसके बाद उन्हें टीम से ड्राप भी कर दिया गया था। इसके बाद पुजारा काऊंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड चले गए थे। पुजारा ने काऊंटी क्रिकेट से वापस से फॉर्म में वापसी की। पुजारा ने कांउटी क्रिकेट से वापसी करते हुए 4 शतक जमाए थे। आज के मैच में मिडिलसेक्स के खिलाफ खेलते हुए पुजारा ने वापस से एक शतक लगा दिया हैं। जिससे वो इस सीजन में अब तक पांच शतक लगा चुके हैं।

पुजारा के कारनामे पर फैंस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं-