Priyank Panchal करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी, न्यूजीलैंड के खिलाफ सौपी गई कमान, 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ए टीम का ऐलान कर दिया गया है जिसमें न्यूजीलैंड ए के खिलाफ कप्तानी की कमान प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) को दी गई है. दरअसल भारत ए की टीम अगले महीने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 4 दिन के लिए तीन मैच और तीन ही वनडे मैच खेलेगी. जिसको लेकर भारत के टीम का ऐलान कर दिया गया है. प्रियांक पांचाल साउथ अफ्रीका के दौरे पर भी सीनियर टेस्ट टीम के साथ गए हुए थे.
दरअसल आपको बता दें 4 दिन के लिए मैच बेंगलुरु और हुबली में खेले जाएंगे और वहीं वनडे मैच चेन्नई में खेले जाएंगे. जिसको लेकर टीम का ऐलान कर दिया गया और कप्तानी की कमान प्रियांक पांचाल को सौंपी गई है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ किया गया टीम का ऐलान
NEWS – India A squad for four-day matches against New Zealand A announced.@PKpanchal9 to lead the team for the same.
Full squad details here 👇https://t.co/myxdzItG9o
— BCCI (@BCCI) August 24, 2022
आपको बता दें कोरोना महामारी के बाद भारत यह पहला ए मैच खेलेगी.अभी तक भारत में कोरोना के बाद एक भी मैच नहीं खेला है. भारत ए टीम का ऐलान न्यूजीलैंड ए के खिलाफ कर दिया गया है. ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार और सरफराज खान, बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे.
वही अगर गेंदबाजी की बात करें तो सौरभ कुमार और कुलदीप यादव, उमरान मलिक, यश दयाल, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल चाहर गेंदबाजी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आएंगे. वही यही सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ तहलका मचाते नजर आएंगे.
पहले शुभमन को मिलने वाली थी कप्तानी
भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों जी मुंबई के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ने वाले शुभमन गिल इन दिनों काफी छाए हुए हैं. दरअसल आपको बता दें भारत ए ही कप्तानी पहले भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी शुभमन गिल को कप्तानी मिलने वाली थी लेकिन उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली है.
लेकिन अब सुना जा रहा है कि भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी शुभमन गिल काउंटिंग चैंपियनशिप के बचे हुए मैचों में ग्लेमाॅर्गन की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. इस वक्त ग्लेमाॅर्गन चैंपियनशिप के डिवीजन टू में तीसरे स्थान पर हैं. अगले सप्ताह में शुभमन गिल इंग्लैंड के दौरे पर जा सकते हैं.
भारत ए टीम
प्रियांक पांचाल (कप्तान), सरफराज खान, तिलक वर्मा, अभिमन्यु ईश्वरन, रजत पाटीदार, केएस भारत ,सौरभ कुमार, कुलदीप यादव, उपेंद्र यादव ,राहुल चौहान, प्रसिद्ध कृष्णा, यश दयाल, मुकेश कुमार, उमरान मलिक, अर्जन नागसावाला.
Read More-Cheteshwar Pujara ने इंग्लैंड की सरजमीं पर एक बार फिर से ठोका शतक, बाबर और विराट को छोड़ा पीछे
Tags: चेन्नई, न्यूजीलैंड, प्रियांक पांचाल, भारतीय टीम,