DULEEP TROPHY 2022: पृथ्वी शॉ ने अपनी शतकीय पारी से सेलेक्टर्स को दिखाया आईना, अब भारतीय टीम में वापसी हुई पक्की!

पृथ्वी शॉः भारत (INDIA) में इस वक्त घरेलू क्रिकेट की दलीप ट्रॉफी (DULEEP TROPHY) खेली जा रही हैं। जिसका मैच सेंट्रल जोन (CENTRAL ZONE) और वेस्ट जोन (WEST ZONE) के बीच खेला जा रहा हैं। जिसका आज दूसरा दिन था। वेस्ट जोन की टीम ने पहली इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए थे। जिसके जवाब में सेंट्रल जोन की टीम सिर्फ 128 रन पर ही ऑलआऊट हो गयी।
दूसरी इनिंग की शुरूआत में वेस्ट जोन के कप्तान अंजिक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) 12 रन बनकार आऊट हो गए थे। आज ओपनिंग करने उतरे पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) 103 रनों की शानदार पारी खेल अभी भी नाबाद बने हुए हैं। जिसके बाद उन्होने सेलेक्टर्स के मुंह पर ताला मार दिया हैं। आइए पृथ्वी शॉ की शानदार पारी के बारे में जानते हैं।
पृथ्वी शॉ की दलीप ट्रॉफी में शानदार पारी

दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला जा रहा हैं। जिसमें वेस्ट जोन की टीम सेंट्रल जोन के समक्ष शानदार नजर आ रही हैं। पहली पारी में 257 रन बनाने के बाद दूसरी पारी की भी धमाकेदार शुरूआत हो चुकी हैं। दूसरी इनिंग की शुरूआत में आज भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) नाबाद शतक के साथ अभी भी क्रिज पर मौजूद हैं।
वेस्ट जोन आज दूसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन पर पहुंची हैं। टीम सेंट्रल जोन से 259 रनों की लीड ले चुकी हैं। भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने अब तक 89 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 103 रन बना लिए हैं।
पृथ्वी की पारी वेस्ट जोन को सेमीफाइनल की रेस में आगे रखे हुई हैं। उम्मीद होगी की कल का खेल चालू होने के बाद पृथ्वी अपने रनों के पहाड़ को आगे लेकर जाए।
2021 के बाद अब तक नहीं हुई भारतीय टीम में वापसी

पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) आईपीएल 2022 के बाद रणजी ट्रॉफी (RANJI TROPHY) में खेलते हुए नजर आते हैं। रणजी में मुबंई की कप्तानी करते हुए उन्होने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, पर टीम फाइनल में मध्यप्रदेश से हार गयी। पृथ्वी हाल ही में दलीप ट्रॉफी में अपना कहर बरपाते हुए नजर आ रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से पृथ्वी को भारतीय टीम का बुलावा आ सकता हैं।
भारत के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ काफी समय से भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होने आखिरी मैच साल 2021 जुलाई में श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ खेला था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में भी फैंस उनको देखने के लिए बेताब थे। लेकिन अब जल्द ही पृथ्वी की वापसी हो सकती हैं।
Tags: दलीप ट्रॉफी 2022, पृथ्वी शॉ, वेस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन,