टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे पृथ्वी शॉ ने अपने मालदीव वैकेशन की तस्वीरें की शेयर, खुद को बताया कप्तान

By Twinkle Chaturvedi On July 28th, 2022
टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे पृथ्वी शॉ ने अपने मालदीव वैकेशन की तस्वीरें की शेयर, खुद को बताया कप्तान

भारत (INDIA) के स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) अपनी घातक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। छोटे कद के पृथ्वी लंबे लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं। पृथ्वी अभी भारतीय टीम से दूर हैं। टीम में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे पृथ्वी मालदीव (MALDIVES) छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। उन्होने अपने सोशल मीडिया में अपने मालदीव छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो समुद्र में डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी तस्वीरें शेयर करते ही पृथ्वी ने अपने आप को कैप्टन बता दिया हैं।

पृथ्वी शॉ ने मालदीव वैकेशन की शेयर की तस्वीरें

पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) आईपीएल के बाद रणजी ट्रॉफी (RANJI TROPHY) में खेलते हुए नजर आते हैं। रणजी में मुबंई की कप्तानी करते हुए उन्होने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, पर टीम फाइनल में मध्यप्रदेश से हार गयी। भारत के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ इस वक्त भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होने आखिरी मैच साल 2021 जुलाई में श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ खेला था। वह रणजी ट्रॉफी के बाद से मालदीव वैकेशन मनाने चले गए हैं।

वह जब से मालदीव गए हैं तब से ही वह अपने शानदार वैकेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में पृथ्वी शॉ ने समुद्र में डुबकी लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में पृथ्वी समुद्र के बीच नाव में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। पृथ्वी ने यह तस्वीरें शेयर करते हुए अपने आप को कैप्टन बता दिया हैं। उन्होने अपने इंस्टग्राम मे लिखा हैं- मैं अपना खुद का कप्तान हूं। पाइरेट स्टाइल।

यहां देखें पृथ्वी की वैकेशन की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI SHAW (@prithvishaw)

Tags: पृथ्वी शॉ, भारतीय क्रिकेट टीम,