क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इस मिस्ट्री गर्ल की ताल पर सीख रहे गरबा, जानिए मिस्ट्री गर्ल के बारें में सबकुछ

By cric writer On October 2nd, 2022
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इस मिस्ट्री गर्ल की ताल पर सीख रहे गरबा, जानिए मिस्ट्री गर्ल के बारें में सबकुछ

इस समय सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री गर्ल काफी सुर्खियों में बनी हुई है। भारतीय टीम के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने शारदीय नवरात्रों में गरबा सीखते हुए इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसके बाद से ही गरबा सिखाने वाली खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल सुर्खियों में आ गई हैं। आइए जानते हैं कि यह मिस्ट्री गर्ल कौन है।

 

पृथ्वी शॉ ने किया खुलासा

 

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर मिस्ट्री गर्ल के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने दिलवाले इमोजी के साथ मिस्ट्री गर्ल के नाम का खुलासा किया है। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम निधि तपाडिया है। निधि इंटरनेट और इंस्टाग्राम सेंसेशन के साथ-साथ एक मॉडल है। अक्सर वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसी अफवाहें भी आई है कि निधि और पृथ्वी दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हार्ट इमोजी शेयर किए

इंस्टाग्राम स्टोरी पर निधि को फोटो क्रेडिट देने के साथ-साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं। इसके अलावा निधि को गरबा सिखाने के लिए भी धन्यवाद कहा है। अब निधि तपाडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डाले उन्होंने ब्यूटीफुल और ग्लैमरस फोटोस से सभी फैंस का दिल जीता हुआ है। उनको अक्सर नई-नई चीजें करना पसंद आता है। फोटोस में देखा जा सकता है कि निधि को स्विमिंग ज्यादा पसंद है।

Tags: निधि तपाडिया, पृथ्वी शॉ,
Exit mobile version