WTC POINTS TABLE 2022: वेस्टइंडीज की जीत ने बदला आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल का समीकरण, जानिए भारतीय टीम का हाल
WTC POINTS TABLE 2022: वेस्टइंडीज की जीत ने बदला आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल का समीकरण, जानिए भारतीय टीम का हाल

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2022:  बांग्लादेश (BANGLADESH) और वेस्टइंडीज (NEWZEALAND) के बीच हाल हीम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गयी। जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया हैं। वेस्टइंडीज के जीत से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC TEST CHAMPIONSHIP) के पाइंट्स टेबल में कई बदलाव आ गए हैं। एक ओर वेस्टइंडीज अभी भी रेस में बरकरार हैं वहीं बांग्लादेश टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो गया हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी टीमें टेस्ट चैंपियनशिप पाइंट्स टेबल पर कहां पर मौजूद हैं।

ये तीन टीमें आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से हुई बाहर

इंग्लैंड (ENGLAND) और न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) के बीच हाल हीम में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल गई। जिसमें तीनों टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 3-0 से शिकस्त दी हैं। टेस्ट सीरीज में जीत के साथ इंग्लैड आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर 8वें नंबर पर आ गई हैं। इंग्लैंड 15 मैच में 4 जीत और 52 अंकों के साथ आठवें पायदान पर हैं।

केन विलियमसन की टीम न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) 9 मैच में 2 जीत और 28 अंक के साथ सातवें पायदान पर हैं। बांगलादेश (BANGLADESH) और वेस्टइंडीज (WESTINDIES) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। जिसमें वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 2-0 से करारी शिकस्त दी हैं। इस टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइंडीज की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में छठवें पायदान पर आ गई हैं

बांग्लादेश नौवें पायदान पर हैं। बांग्लादेश की टीम 10 मैचों में 1 जीत और 16 पाइंट्स के साथ नौवें पायदान पर हैं। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें अब आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर दिखती नजर आ रही हैं। क्योंकि बाकी टीमें काफी ज्यादा अंकों से उनसे आगे हैं।

इस पायदान पर मौजूद हैं भारतीय टीम

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में भारत (INDIA) 12 मैच में 6 जीत और 77 पाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।  8 मैच में 5 जीत और 72 पाइंट्स के साथ टीम आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) अभी भी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर नंबर एक पायदान पर मौजूद हैं।

साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) 7 मैच में 5 जीत और 60 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। श्रीलंका (SRI LANKA) 6 मैच में 3 जीत और 40 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN)  क्रिकेट टीम 7 मैच में 3 जीत और 44 पाइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर हैं। वेस्टइंडीज (WEST INDIES) 9 मैच में 4 जीत और 30 पाइंट्स के साथ छठवें पायदान पर मौजूद हैं।