Asia Cup 2022 में एंट्री लेने वाले इन 3 खिलाड़ियों को अब World Cup में नहीं मिलेगी जगह, बैठना पड़ेगा घर

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भारतीय टीम को हार मिली, जिसके बाद अब T20 वर्ल्ड कप पर टीम की नजर है। यह T20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा, जिसके शुरू होने में केवल 40 दिन ही रह गए हैं। इसमें रोहित शर्मा की पूरी कंपनी का एक बार फिर से कड़ा टेस्ट होगा, तो वही तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें 2022 में शामिल किया गया था, लेकिन उनके प्रदर्शन के हिसाब केवल T20 में शामिल होने के काबिल नहीं लग रहे हैं चलिए जानते हैं वह कौन से 3 खिलाड़ी हैं।
आवेश खान
आवेश खान को इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने का अवसर प्राप्त हुआ था, लेकिन अपनी महंगी गेंदबाजी की वजह से वह चर्चा में रहे। जिसके कारण फैंस लगातार उन्हें टीम से बाहर निकालने की डिमांड में लगे हैं। एशिया कप में पाक के खिलाफ आवेश खान को टीम में शामिल किया गया, जिसमें वह बहुत महंगे साबित हो गए।
उन्होंने 2 ओवर में 19 रन खर्च कर दिया और विकेट हासिल किया। इसके बाद कप्तान ने उन पर भरोसा ही नहीं जाहिर किया। हांगकांग के खिलाफ 4 ओवर में सबसे ज्यादा 53 रन देने वाले गेंदबाज आवेश खान थे। उन्होंने केवल 1 विकेट अपने नाम किया,जिसकी वजह से टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर किया जा सकता है।
रविचंद्रन अश्विन
दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। उन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को फंसा कर टीम इंडिया को बहुत से मैच जिताए हैं। फिलहाल वह T20 प्रारूप में लंबे समय से बाहर चल रहे थे, लेकिन उन्हें एशिया कप में शामिल किया गया। श्रीलंका के खिलाफ हमको खेलने का अवसर प्राप्त हुआ,जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।
इसी का T20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में होगा। जहां तेज गेंदबाज की झड़ी लगेगी। हो सकता है कि टीम इंडिया 4 पेसर और एक स्पिनर के साथ मैदान में पहुंचे। इसमें चहल और विश्नोई में से किसी एक को शामिल किया जाएगा या फिर दोनों को अवसर दिया जाएगा। जिसके चलते अश्विन को प्लेइंग इलेवन के बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
केएल राहुल
केएल राहुल का नाम भी तीसरे नंबर पर शामिल है। भले ही उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन श्रीलंका और पाक के खिलाफ केएल राहुल का बल्ला शांत रहा।
उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर हो सकता है कि वह T20 विश्वकप से बाहर हो जाएं और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ईशान किशन को टीम में शामिल किया जाए। ज्ञात हो कि इंसान ने 14 T20 इंटरनेशनल मैच खेले जिसमें उन्होंने 30 से ज्यादा की औसत से 430 रन बनाए।
इसे भी पढ़ें-महेंद्र सिंह धोनी जैसे कप्तान नहीं बन पाएंगे Rohit Sharma, एशिया कप में खुद ही कर डाली ये 3 बड़ी चूक
Tags: आवेश खान, एशिया कप 2022, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन,