West Indies के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले इस खिलाड़ी को किया गया बाहर, वीडियो देखकर लोग हुए हैं हैरान

By Satyodaya On July 27th, 2022
West Indies के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले इस खिलाड़ी को किया गया बाहर, देखकर वीडियो लोग हुए हैं हैरान

भारतीय टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर गई हुई है। जहां पर West Indies के खिलाफ भारतीय टीम ने वनडे सीरीज तो अपने नाम कर ली है। वही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज यानी 27 जुलाई को खेला जाएगा। वनडे सीरीज में कुछ भारतीय सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। वही वेस्टइंडीज के खिलाफ t20 मैच में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत जैसे कई खिलाड़ी कल 26 जुलाई को वेस्टइंडीज पहुंच चुके हैं।

आपको जानकारियां हैरानी होगी कि वेस्टइंडीज के दौरे पर एक सीनियर खिलाड़ी नहीं जा पाएगा टीम से बाहर कर दिया गया है। दरअसल बीसीसीआई ने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वह सीनियर खिलाड़ी नजर नहीं आ रहा है। आइए जानते हैं वह कौन सा खिलाड़ी है।

t20 मैच में खेलते नजर नहीं आएंगे केएल राहुल

दरअसल बीसीसीआई ने जो वीडियो वायरल किया उसने साफ देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जैसे सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा ,श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत ,दिनेश कार्तिक सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं लेकिन केएल राहुल इन खिलाड़ियों में नजर नहीं आ रहे हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि केएल राहुल अब टीम में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

दरअसल कुछ वक्त पहले केएल राहुल के चोट लग गई थी। इंग्लैंड दौरे पर राहुल के चोट लग गई थी जिसके चलते इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल खेलते नजर नहीं आए थे। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दरअसल कुछ दिन पहले उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई थी।

कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

केएल राहुल की कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई थी। जिसके चलते बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने कथित तौर पर ले बाज को कम से कम एक और आराम करने के लिए कहा था। इसी बीच बीसीसीआई ने एक वीडियो वायरल किया जिसमें विंडीज़ के दौरे पर सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं लेकिन केएल राहुल नजर नहीं आ रहे हैं।

जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ t20 सीरीज खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। केएल राहुल जिंबाब्वे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अंदाजा यहीं लगाया जा रहा है कि भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

Read Also:-Team India के इन बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं सबसे तेज 5 शतक, दीपक हुड्डा भी हैं शामिल

Tags: केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, भारतीय किकेट टीम,
Exit mobile version