Dinesh Karthik के साथ खेला हुआ यह खिलाड़ी इंग्लैंड और भारत के T20 मैच में बना अंपायर, जानिए उसके बारें में सबकुछ

इन दिनों भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेल रही है जिसका पहला मैच गुरुवार को खेला गया है। पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। वही इस मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया। लेकिन इस मैच में कुछ और हैरान कर देने वाला नजारा था।
इसी मैच में जहां दिनेश कार्तिक को विकेटकीपर के तौर पर जगह दी गई तो वही इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ऑन फील्ड अंपायर की भूमिका निभा रहे थे। आइए जानते हैं दिनेश कार्तिक और इंग्लिश खिलाड़ी का क्या कांटेक्ट था।
दिनेश कार्तिक और एंपायर खेल चुके हैं साथ में

दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी है जो अपनी दमदार बैटिंग को लेकर जाने जाते हैं। दिनेश कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में इंटरनेशनल मैच मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान में की थी। जब दिनेश कार्तिक जब अपने शुरुआती दिनों में खेल रहे थे इंग्लैंड टीम की ओर से एलेक्स हार्फ अपना तीसरा वनडे मैच खेल रहे थे।
वही दिलचस्प बात यह है कि इतने सालों बाद भारत टी-20 मुकाबले में एलेक्स हार्फ बतौर ऑन फील्ड अंपायर के तौर पर खेलते नजर आए। यह इंग्लैंड की टीम में एक गेंदबाज के तौर पर खेलते नजर आ थे इन्होंने नेशनल क्रिकेट में 13 वनडे मैच खेले जिसमें 18 विकेट चटकाए हैं। सबसे इत्तेफाक की बात यही है कि दिनेश कार्तिक उस टीम में बैटिंग करते नजर आए तो एलेक्स आन फील्ड अंपायर के तौर पर नजर आए।
दिनेश कार्तिक का करियर है उतार-चढ़ाव भरा

दिनेश कार्तिक का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है दिनेश कार्तिक ने जब से डेब्यू किया तब से कभी अंदर तो कभी बाहर किए गए हैं। इन्हें आखिरी बार 2019 में विश्व कप खेलते हुए देखा गया था जिसके बाद या टीम से बाहर चल रहे थे तभी आईपीएल 2022 में इन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया जिसके चलते दक्षिण अफ़्रीका की सीरीज में इन्हें दोबारा जगह दी गई।
इन दिनों दिनेश कार्तिक इंग्लैंड के दौरे पर हैं जहां पर वह विकेटकीपर के तौर पर नजर आ रहे हैं। आपको बता दें टी-20 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 199 रनों की लीड दी। वहीं इंग्लैंड की टीम 148 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
Tags: दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम,