MS Dhoni पर उस खिलाड़ी ने लगाए बेहद गंभीर आरोप जिसे कभी धोनी ने दिया था मौका, क्या सच में माही ने दिया था धोखा ?

भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर एक क्रिकेटर ने बहुत ही घिनौना आरोप लगाया है। इस क्रिकेटर ने इस बात का भी दावा किया कि भारतीय टीम में मौका ना मिलने की वजह से उसका परिवार खराब हो गया। इसलिए हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।
कौन है वो खिलाड़ी?

जिसने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आरोप लगाया है वह है ईश्वर पांडे। जो कि एक तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा बोला है संन्यास लेने के बाद उन्होंने अपनी भड़ास निकाली और महेंद्र सिंह धोनी पर आरोप लगाए हैं। ईश्वर पांडे ने कहा है कि यदि धोनी ने उन पर थोड़ा और भरोसा दिखा दिया होता, तो उनको मौके मिले होते और उनका करियर कुछ अलग होता।
बयान से मचाई सनसनी

ईश्वर पांडे ने बात करते हुए कहा कि यदि मुझे महेंद्र सिंह धोनी ने मौके दिए होते तो मेरा करियर कुछ और होता। उस समय मेरी उम्र 23-24 साल की थी और मेरी फिटनेस भी बहुत अच्छी थी। यदि तब धोनी भाई ने मुझे टीम इंडिया में अवसर दे दिया होता तो मैं अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करता और मेरा करियर भी आज से बहुत अलग होता।
ईश्वर पांडेय का करियर

ज्ञात हो कि ईश्वर पांडे भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में तो कभी खेलते नहीं दिखे लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। आईपीएल के 25 मैचों में ईश्वर पांडे ने 18 विकेट लिए जबकि 75 फर्स्ट क्लास मैच में 263 विकेट हासिल किए। साल 2014 में ईश्वर पांडे को न्यूजीलैंड के दौरे पर टेस्ट टीम में स्थान मिला था। उस समय धोनी कप्तान थे,लेकिन धोनी ने उनको अवसर नहीं दिया।
इसे भी पढ़ें-T20 World Cup में इन 3 खिलाड़ियों को ना चुनकर रोहित शर्मा ने की आज तक की सबसे बड़ी गलती, ट्रॉफी जीतना बेहद मुश्किल
Tags: ईश्वर पांडे, महेंद्र सिंह धोनी,