3 खिलाड़ी जिनकी मैदान पर ही चोट लगने के कारण हो गई थी मौत, लिस्ट में एक टीम इंडिया का खिलाड़ी भी शामिल

By Sameeksha dixit On August 21st, 2022
3 खिलाड़ी जिनकी मैदान पर ही चोट लगने के कारण हो गई थी मौत, लिस्ट में एक टीम इंडिया का खिलाड़ी भी शामिल

क्रिकेट के मैदान खिलाड़ी अपनी जान को मुट्ठी में बांध कर अपनी टीम को विजय दिलाने उतरता हैं. हालांकि फैंस आज कल तेज गेंदबाजो को ज़्यादा पसंद करते हैं लेकिन उनकी तेज गेंदबाजी किसी खिलाड़ी की जान भी ले सकती हैं, कुछ ऐसी ही अनहोनी टीम इंडिया के खिलाड़ियो के साथ भी हो चुकी हैं. हम बात करने जा रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी रमन लांबा के बारे में जिन्होंने मैदान पर ही अपना दम तोड़ दिया साथ ही हम बात करेंगे उन खिलाड़ियों के बारे में जो क्रिकेट मैच के दौरान ही अपनी जान गंवा चूके हैं.

27 नंवबर साल 2014 में भी क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे क्रिकेट जगत के होश उड़ा दिए. आइए जानते हैं इस घटना के बारे में…

फिलिप ह्यूज

हम बात कर रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर फिलिप ह्यूज (Phillip Hughes) की 24 नवंबर 2014 को एक घरेलू मैच के दौरान सीन एबॉट ने एक ऐसी बाउंसर गेंद फ़ेंकी जो सीधे फिलिप के सर पर लगी, हालांकि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था लेकिन गर्दन के हिस्से पर गेंद लगने के कारण वह बुरी तरह जख़्मी हो गए और इस चोट के चलते उनका निधन हो गया. ऑस्ट्रेलिया में जन्मे फिलिप ने अपने करियर में कुल 26 टेस्ट, 25 वन-डे इंटरनेशनल और 1 T 20 मैच खेला था.

रमन लांबा

घायल होकर जान गंवाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भारतीय किकेटर रमन लांबा (Raman Lamba) का भी नाम शामिल हैं. जो की, 23 फरवरी साल 1998 को फिल्डिंग के दौरान बॉल लगने से मैदान पर ही दम तोड़ दिया.

दरअसल रमन लांबा ढाका क्लब क्रिकेट मैच में बिना हेलमेट पहने हुए फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान बल्लेबाज मेहराब हुसैन ने जबरदस्त शॉट खेला और बल्ले से निकली गेंद सीधा लांबा के सिर पर लगी.जिसके बाद उनके सिर से खून की धार बहने लगी खून इतना ज़्यादा निकल चूका था की मैदान पर ही इस खिलाड़ी ने अपना दम तोड़ा. वहीं रमन लांबा के करियर पर नज़र डाले तो उनका करियर टीम इंडिया के लिए इतना लंबा नहीं रहा. इसी वजह से उन्होंने कुल 4 टेस्ट और 32 वन-डे मैच ही खेले थे.

जुल्फिकार भट्टी

पाकिस्तान के खिलाड़ी जुल्फिकार भाट्टी (Zulfiqar Bhatti) के साथ भी कुछ ऐसा ही हादसा देखने को मिला, जैसा हादसा भारतीय खिलाड़ी रमन लांबा के साथ पेश आया था. जुल्फिकार भट्टी एक घरेलू मैच में बल्लेबाजी करने उतरे थे, तभी एक तेज गेंद सीधे उनके सीने पर लगी और भट्टी फ़ौरन जमीन पर गिर पड़े. जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बहुत देर हो चूकी थी, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने 22 साल के इस युवा खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया.

READ MORE: Virat Kohli ने अपने क्रिकेट करियर में ये 3 उपलब्धियां नहीं कर पाएं है अभी तक हासिल, क्या कभी यह सपने हो पाएंगे पूरे

Tags: टीम इंडिया, फिलिप ह्यूज, रमन लांबा,