पाक क्रिकेटरों की पत्नियां भारत दौरे पर इसलिए आतीं थी साथ, पूर्व पीसीबी अध्यक्ष ने अब किया बड़ा खुलासा

By Shadab Ahmad On April 20th, 2022
पाकिस्तानी क्रिकेटरों की पत्नियां भारत दौरे पर इसलिए आतीं थी साथ, हुआ बड़ा खुलासा

 पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PAKISTAN CRICKET TEAM) के खिलाड़ी भारतीय दौरे पर अपनी पत्नियों को साथ लाया करते थे, इसके पीछे एक बड़ा लॉजिक होता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ (JAKA ASHRAF) ने इसका खुलासा किया है कि पत्नियों के साथ जाने से 2-2 फायदे होते थे। यह टीम की छवि को बनाए रखने में काफी मददगार साबित हुए थे और बिना किसी विवाद के टीम इंडिया से खेलकर लौट आती थी।

10 वर्षों से नहीं हो भारत-पाकिस्तान सीरीज

भारत- पाकिस्तान सीरीज पिछले 10 वर्षों से बंद है। वर्ष 2012 में पाकिस्तान (PAKISTAN) की टीम भारतीय दौरे पर आई थी। इस दौरान 3 वनडे और 2 टी 20 मैच खेले गए थे। PAKISTAN ने वनडे श्रृंखला 2-1 से जीत ली थी और टी 20 सीरीज ड्रा हो गई थी। उस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रहे जका अशरफ ने एक बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया है कि एक स्टेर्जी के तहत इस दौरे के दौरान सभी खिलाड़ी अपनी पत्नियों के साथ आए थे। पीसीबी (PCB) के पूर्व अध्यक्ष के अनुसार खिलाड़ियों को किसी विवाद से दूर रखने के लिए यह फैसला मेरे कार्यकाल में लिया गया था। उन्होंने कहा कि “मेरे कार्यकाल के दौरान (पीसीबी के अध्यक्ष के रूप में) जब हमारी टीम भारत के दौरे पर गई थी, मैंने सलाह दी थी कि खिलाड़ियों की पत्नियां उनके साथ होंगी।

पाकिस्तान खिलाड़ियों ने पत्नी के साथ ले जाने पर जताई थी आपत्ति

पाकिस्तान के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ (JAKA ASHRAF) ने बताया है कि जब यह प्रस्ताव खिलाड़ियों के सामने रखा गया तो कुछ खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया था लेकिन बाद में सभी की सहमति बन गई थी। बाद में सभी की पत्नियां साथ आईं और हम हर अपनी स्टेर्जी में कामयाब रहे। उन्होंने बताया है कि

“हर कोई अनुशासित रहा क्योंकि पिछले दौरों के दौरान, भारत हमेशा हमें फंसाने और हमारे खिलाड़ियों और देश की छवि खराब करने की कोशिश करता था। यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि कोई विवाद पैदा न हो क्योंकि भारतीय मीडिया हमेशा इसकी तलाश में रहता है। इसलिए, हम किसी भी विवाद से बचने में कामयाब रहे।”

 

 

Tags: पाकिस्तान क्रिकेट टीम, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version