IPL 2022, PBKS vs SRH, STAT: इस मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, लियाम लिविंगस्टोन ने बल्ले के साथ रच दिया एक नया इतिहास

IPL 2022: 3 टीमें जो अगले सीजन में बदलेगी अपने टीम का कप्तान, जो उन्हें आईपीएल में दिला सके खिताब

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आखिरी लीग मैच खेला गया. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के सामने पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की सबसे बड़ी चुनौती थी. भुवनेश्वर कुमार (BHUVNESHWAR KUMAR) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का अहम फैसला किया. पहले खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 20 ओवर में 157 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) ने 5 विकेट से कर लिया. इस मैच में 8 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने अब इतिहास रच दिया है.

इस मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, लियाम लिविंगस्टोन ने रच दिया एक नया इतिहास

1. पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम 20 बार आमने-सामने नजर आयी. जिसमें हैदराबाद की टीम ने 13 बार जीता है, वहीं पंजाब ने 7 मैच अपने नाम किया है.

2. शिखऱ धवन ने आज एक चौका लगाते ही आईपीएल में 700 चौके पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं.

3. मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने आज आईपीएल में एक कैच पकड़ कर अपने 50 कैच पूरे कर लिए हैं.

IPL 2022, PBKS vs SRH: लंबे-लंबे छक्के लगाकर लियाम लिविंगस्टोन सोशल मीडिया पर छाए, वहीं निकोलस पूरन को फैंस ने किया ट्रोल
IPL 2022, PBKS vs SRH: लंबे-लंबे छक्के लगाकर लियाम लिविंगस्टोन सोशल मीडिया पर छाए, वहीं निकोलस पूरन को फैंस ने किया ट्रोल

4. लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने आज टी20 क्रिकेट में 4500 रन पूरे कर लिए हैं.

5. राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने आज 5 रन बनाते ही आईपीएल के एक सीजन में अपने सबसे ज्यादा रन पूरे कर लिए हैं.

6. आज के मैच में आईपीएल 2022 का 1000वां छक्का लगा है. जिसे लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया है.

7. पंजाब किंग्स (PBKS) ने इस सीजन में पॉवरप्ले के दौरान 6 बार 60 रनों का आकड़ा पार किया है.

8. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स की टीम इस मैच के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) से बाहर हो गई है.