IPL 2022, KKR vs PBKS: मंयक अग्रवाल ने इन खिलाड़ियो पर फोड़ा हार का सारा ठीकरा, बताया कहाँ पर हाथ से निकल गया जीता हुआ मैच

By Aditya tiwari On April 2nd, 2022
मयंक अग्रवाल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज 8वां मुकाबला खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें आमने-सामने थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की. जिसके बाद पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 137 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. मंयक अग्रवाल (AGRAWAL) ने इन खिलाड़ियो पर हार का ठीकरा फोड़ा है.

मंयक अग्रवाल ने इन खिलाड़ियो पर फोड़ा हार का सारा ठीकरा

IPL 2022 KKR vs PBKS POINTS TABLE

वानखेड़े स्टेडियम में मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) की टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा. पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो गई. जिसके कारण मैच को आसानी के साथ कोलकाता ने जीत लिया. जिससे पहले मैच में मिली जीत का लय टूट गया है. इन खिलाड़ियो पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

“ हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. हमने शुरुआत में गेंद के साथ कुछ वास्तविक लड़ाई दिखाई और फिर आंद्रे रसेल आए और चले गए. इस तरह खेल को हमसे दूर ले जाने का श्रेय उन्हें जाता है. मुझे लगता है कि यह  विकेट 170 रन बनाने वाला था. हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके, कुछ नरम आउट हुए.”

कप्तान मंयक ने बताया कहाँ हाथ से निकल गया मैच

IPL 2022 KKR vs PBKS ANDRE RUSSELL

एक समय मैच में पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने शानदार वापसी कर ली थी. लेकिन उसके बाद मैच धीरे-धीरे से उनके हाथ से निकलता गया. जिसके बारे में बात करते हुए कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने कहा कि-

“लेकिन यह ठीक है क्योंकि यह टूर्नामेंट की शुरुआत है. पंजाब के गेंदबाजों ने इसे हमारे लिए अच्छी तरह से वापस खींच लिया और 50 में से 4 विकेट लेकर हम खेल में थे, लेकिन रसेल ने खेल को छीन लिया. दूर करने के लिए बहुत सारे सकारात्मक थे.”

Tags: आंद्रे रसेल, कोलकाता नाईट राइडर्स, पंजाब किंग्स, मंयक अग्रवाल,
Exit mobile version