IPL 2022, PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने गुजरात को हराकर पॉइटंस टेबल का बदल दिया खेल, इन 3 टीमों को हुआ बड़ा नुकसान

आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 48वां मुकाबला खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) आमने-सामने थी. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) ने 20 ओवर में 143 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) 8 विकेट से कर लिया. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.
पंजाब किंग्स ने पॉइटंस टेबल को बनाया रोमांचक
IPL 2022, PBKS vs GT, STAT: इस मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, लियाम लिविंगस्टोन ने दिग्गजों को पीछे छोड़कर रच दिया इतिहास
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए साईं सुदर्शन (SAI SUDHARSAN) ने आज 50 गेंदो में नाबाद 65 रनों की पारी खेली. राहुल तेवतिया ने भी 11 ही बनाए. जिसके कारण ही गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 143 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 62 रनों की पारी खेली.
वहीं अंत में लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने 10 गेंदो में 30 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया. इस मैच में हार के बाद भी गुजरात टाइटंस (GT) की टीम पॉइटंस टेबल में टॉप पर बनी हुई है. वहीं जीत के बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम नंबर 5 पर नजर आ रही है.
लखनऊ सुपरजांयट की टीम टॉप 2 में है बरकरार
IPL 2022, KKR vs RR: कोलकाता नाईट राइडर्स ने राजस्थान को हराकर बदल दिया पॉइटंस टेबल का खेल, नॉकआउट की रेस हुई रोमांचक
टेबल में तीसरे स्थान पर अब राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम अब नंबर 4 पर नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर 7 पर नजर आ रही है. लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम इस रेस में नंबर 2 पर नजर आ रही है.
इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम छठे नंबर पर नजर आ रही है. कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम नंबर 8 पर नजर आ रही है. पॉइटंस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नंबर 10 पर अभी भी बनी हुई हैं.