IPL 2022, PBKS vs CSK: शिवम दूबे और राहुल चाहर ने बदल दिया ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खेल, भारतीय खिलाड़ियो का चला जादू

By Aditya tiwari On April 4th, 2022
ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में शिवम दूबे और राहुल चाहर ने किया खेल

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 11वां मुकाबला खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थी. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) नहीं कर सकी और 23 रनों से मैच हार गई. शिवम दूबे और राहुल चाहर ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खेल बदल दिया है.

शिवम दूबे ने ऑरेंज कैप के लिए दी ईशान किशन को चुनौती

PBKS VS CSK ORANGE AND PURPLE CAP

मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) का अब ऑरेंज कैप पर दावा बहुत मजबूत नजर आ रहा है. उन्होंने अब तक 2 मैचों में ही 135 रन बनाए हैं. वहीं अब ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के भी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अब तक 2 मैचों में 135 रन ही बनाए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 3 पर अब चेन्नई सुपर किंग्स के शिमव दूबे (SHIVAM DUBE) 109 रनों के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान लियाम लिविंगस्टोन नंबर 4 पर 98 रनों के साथ पंहुच गए हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं. नंबर 5 पर मौजूदा समय में कोलकाता नाईट राइडर्स के आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 95 रन बनाए हैं.

पर्पल कैप की रेस को राहुल चाहर ने किया रोमांचक

IPL 2022 PBKS vs CSK MS DHONI

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में अभी भी नंबर 1 पर कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव (UMESH YADAV) 8 विकेटों के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरे नंबर पर अब पंजाब किंग्स के राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) 6 विकेट पंहुच गए हैं. वहीं पर्पल कैप की रेस में नंबर 3 पर राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) नजर आ रहे हैं.

जिससे उनका अभी भी दावा मजबूत हुआ है. नंबर 4 पर अब गुजरात टाइटंस के भारतीय दिग्गज मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) ही नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 5 विकेट हासिल किए हैं. वहीं रेस में 5वें स्थान पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के तेज गेंदबाज टिम साउथी 5 विकेटों के साथ नजर आ रहे हैं.

 

Tags: ऑरेंज कैप, चेन्नई सुपर किंंग्स, पर्पल कैप, राहुल चाहर, शिवम दूबे,
Exit mobile version