IPL 2022, PBKS vs CSK: जीत के बाद कप्तान मंयक अग्रवाल ने इन खिलाड़ियो को दिया पूरा श्रेय, युवा खिलाड़ी को लेकर किया बड़ा खुलासा

By Aditya tiwari On April 4th, 2022
मयंक अग्रवाल

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 11वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने नजर आई. जहाँ ने पहले बल्लेबाजी करके पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नहीं कर पाई और 54 रनों से मैच हार गई. मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने इस युवा खिलाड़ी को अगला सुपरस्टार बता दिया है.

मंयक अग्रवाल ने लिविंगस्टोन को लेकर कही बड़ी बात

मंयक अग्रवाल ने इन खिलाड़ियो को दिया पूरा श्रेय, युवा खिलाड़ी को लेकर किया खुलासा

PBKS vs CSK MAYANK AGRAWAL WIN

सीजन में दूसरी जीत पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) ने दर्ज की है. जिसके बारें में बात करते हुए कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

“ हम सोच रहे थे कि हम 5-7 रन कम हैं, लेकिन हमें पता था कि 180 का पीछा करना आसान नहीं होगा, खासकर अगर हम नई गेंद से विकेट लेते हैं और ठीक यही हमने किया है. खेल के उस हिस्से को जीतकर हम खेल जीत गए, (लिविंगस्टोन से कहा) कुछ नहीं. जब वह बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो सभी की सांसें थम जाती हैं. उनके द्वारा हिट किए गए कुछ शॉट शानदार हैं. कुछ साल पहले वैभव हमारे साथ थे.”

जीतेश शर्मा के बारें में बोले कप्तान मंयक अग्रवाल

मंयक अग्रवाल ने इन खिलाड़ियो को दिया पूरा श्रेय, युवा खिलाड़ी को लेकर किया खुलासा

PBKS vs CSK MAYANK AGRAWAL WIN

विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा (JITESH SHARMA) ने अपने पर्दापण मैच में ही शानदार प्रदर्शन किया है. जिनकी तारीफ करते हुए मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने अनिल कुंबले (ANIL KUMBLE) की नजर का हवाला देते हुए कहा कि-

“वह अलग है, वह युवा है और उसके पास कुछ अच्छे कौशल हैं. जितेश के साथ अनिल भाई ने उन्हें तब देखा था जब वह मुंबई इंडियंस में थे. उन्होंने कहा कि हमें इस बच्चे को लाना है, उसकी नीयत अच्छी है. उनके बारे में सबसे खास बात उनका रवैया है. तुम भूख देख सकते हो, तुम चाह देख सकते हो.  निश्चित रूप से कठिन और सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहता हूं. भावनात्मक रूप से बुद्धिमान होना चाहिए जब यह नहीं आता है.”

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, पंजाब किंग्स, मंयक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन,