IPL 2022, PBKS vs CSK: मैन ऑफ द मैच लियाम लिविंगस्टोन ने बताया कैसे उन्होंने खुद को किया साबित, खोला अपने सफलता का राज

By Aditya tiwari On April 4th, 2022
लियाम लिविंगस्टोन ने बताया कैसे उन्होंने खुद को किया साबित, खोला अपने सफलता का राज

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 11वां मुकाबला खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थी. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) नहीं कर सकी और 23 रनों से मैच हार गई. लियाम लिविंगस्टोन ने मैन ऑफ द मैच होने की वजह बताई है.

लियाम लिविंगस्टोन ने खोला अपनी सफलता का राज

IPL 2022 PBKS vs CSK MS DHONI

गेंद और बल्ले दोनों से ही लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके कारण ही वो मैन ऑफ द मैच बने. अपनी सफलता का राज बताते हुए लिविंगस्टोन ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

“पहले दो गेम मेरे अनुकूल नहीं रहे. जीत में योगदान देना अच्छा है. सच लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया. हमें एक ऐसा लक्ष्य मिला, जो हमें लगा कि बचाव योग्य है और हमारे तेज गेंदबाज पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे. हम जितना हो सके स्मार्ट खेलने की कोशिश कर रहे हैं. आज कुछ पाकर अच्छा लगा. मैं काफी खुश हूं.”

अपने फेलियर को लेकर भी बोले लियाम लिविंगस्टोन

PBKS vs CSK LIAM LIVINGSTONE MOM

पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) बुरी तरह से फेल हो गए थे. जिसके बार में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि-

” आपको मुझे इसके (उनका आईपीएल रिकॉर्ड पहले) बारे में याद दिलाने की जरूरत नहीं है. पिछले साल भी आरआर के साथ संघर्ष किया. इस तरह का प्रदर्शन कर अच्छा लगा. गेंदबाजी एक ऐसी चीज है जिसका मैं वास्तव में आनंद लेता हूं. कुछ ऐसा जिस पर मैंने बहुत समय बिताया है. योगदान देना अच्छा लगा. उम्मीद है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, मेरी स्पिन खेल में आएगी. मैं ओडियन स्मिथ के साथ नेट्स में भी बल्लेबाजी करता हूं. उन्होंने मुझे लंबे समय तक कवर किया है. मेरा विश्वास करो. मुझे यकीन है कि वह किसी बिंदु पर जा रहा होगा और आप देखेंगे कि क्यों.”

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, लियाम लिविंगस्टोन,
Exit mobile version