बुधवार को पाकिस्तान(Pakistan) की जीत से कुछ लोगों की जान चली गई। एशिया कप में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को शारजाह स्टेडियम में 1 विकेट से हार का मुंह दिखाया। केवल स्टेडियम में ही नहीं बल्कि पूरे पेशावर में इस जीत का जश्न मनाया गया। पेशावर में इस जीत के जश्न में डूबे लोगों ने हवाई फायरिंग भी की, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई।
दो लोगों की गई जान
पुलिस के अनुसार शहर के अलग-अलग इलाकों के हवाई फायरिंग में 2 लोगों की मौत हुई और घायल होने की खबरें भी आई हैं। पुलिस के अनुसार पेशावर के अदेजाई इलाके में सुदेश हवाई फायरिंग का शिकार हुए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं खय्याम नाम का एक और शख्स दूसरे इलाके में फायरिंग का शिकार हो गया और उसकी भी तुरंत मौत हो गई। इसके अलावा कुछ महिलाएं भी गंभीर तौर पर घायल पाई गई।
पुलिस ने किया अरेस्ट
तुरंत ही मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिस स्टेशन में हड़कंप मच गई और पुलिस ने 41 लोगों को हवाई फायरिंग के जुर्म में अरेस्ट किया। मरने वालों के परिवार वालों में शहर भर में गैरकानूनी ढंग से हथियार इस्तेमाल करने के खिलाफ लोगों पर कार्यवाही की मांग की। पाकिस्तान के बहुत सी ऐसी जगह है ऐसी खबर आई है कि जब भी किसी देश को बड़ी जीत हासिल होती है तो अपनी लापरवाही की वजह से दूसरों की जान खतरे में डालते हैं।
पाक की हुई जीत
ज्ञात हो कि एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के सुपर 4 में बुधवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराया। पाकिस्तान ने जीत के लिए मिले 130 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में नौ विकेट पर हासिल किया और फाइनल में जगह बना ली है अफगानिस्तान के लिए फारूकी और फरीद अहमद ने तीन-तीन जबकि राशिद खान ने दो विकेट हासिल किए 4 ओवर में मुजीब उर रहमान ने 12 रन दिए।

