पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लिखा-“बेचारे अमित मिश्रा को हफ्तेभर गाय का गोबर खाना पड़ेगा”, तो Amit Mishra ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारतीय पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। आए दिन उनके बारे में कोई ना कोई चर्चा होती रहती है। फिलहाल वो अब एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार भारतीय खिलाड़ी ने एक पाकिस्तानी अभिनेत्री को ट्रोल किया, जो की चर्चा का कारण बना हुआ है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस को किया ट्रोल

बीते दिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में हुए रोमांचक मुकाबले के पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि
“मैं पूरे हफ्ते अफगानी चाप खाऊंगा अगर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हरा दिया।”
ज्ञात हो कि पाक के नसीम शाह ने आखिरी ओवर में अफगान के खिलाफ शुरुआती 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर पाकिस्तान को 1 विकेट से मैच जिताया, जिसके बाद पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने अमित मिश्रा के ट्वीट का रिप्लाई किया और लिखा कि
“बेचारे मिश्रा को पूरा हफ्ता गाय के गोबर पर बिताना होगा”
जवाब देकर की बोलती बंद

अभिनेत्री सेहर शिनवारी के इस ट्वीट के भारतीय फैंस बहुत ज्यादा खफा थे लेकिन अमित मिश्रा ने ईट का जवाब पत्थर से दिया। उन्होंने ट्वीट पर एक ऐसा ही जवाब दिया कि पाकिस्तानी अभिनेत्री दोबारा कुछ बोल ही ना सकी।
No, I have no plans of coming to Pakistan. 👍 https://t.co/HbFWeZSjij
— Amit Mishra (@MishiAmit) September 8, 2022
अब मिश्रा जी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, तो वहीं भारतीय फैंस ने भी भारतीय खिलाड़ी का पूरा साथ दिया है और सेहर शिनवारी को खरी खोटी सुनाना चालू कर दिया।
इसे भी पढ़ें-भारतीय टीम की साजिश का शिकार हुए रवींद्र जडेजा, जानबूझकर कराया गया चोटिल, BCCI हो गई गुस्से से लाल
Tags: अमित मिश्रा, सेहर शिनवारी,