कोरोना की चपेट में आने के बाद एशिया के डॉन ब्रैडमैन कहे जाने वाले खिलाड़ी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में हैं भर्ती

पाकिस्तानी क्रिकेटर (PAKISTANI CRICKETER) जहीर अब्बास (ZAHEER ABBAS) अपने जमाने के मशहूर क्रिकेटरों में से एक हैं। हाल ही में खबर आयी हैं कि यह दिग्गज खिलाड़ी लंदन (LONDON) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहीर अब्बास दुबई (DUBAI) से लंदन (LONDON) की यात्रा के दौरान कोरोना की चपेट में आ गए थे। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद अब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया हैं।
पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास हुए अस्पताल में भर्ती

पाकिस्तान (PAKISTAN) के दिग्गज क्रिकेटर जहीर अब्बास (ZAHEER ABBAS) ने 1969 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था। अपने डेब्यू के बाद से ही अब्बास पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी को लेकर हाल ही में खबर आयी हैं कि इन्हें लंदन के एक निजी अस्पताल सेंट मैरी में भर्ती कराया गया हैं। ऐसा कहा जा रहा हैं कि दुबई से लंदन की यात्रा के दौरान उन्हें कोरोना हो गया था।
अब्बास को बाद में किडनी की शिकायत हुई और फिर लंदन पहुंचने के बाद उन्हें कोरोना हो गया हैं। 74 वर्षीय यह दिग्गज खिलाड़ी इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं। जियो न्यूज की खबर के अनुसार जहीर अब्बास अभी डायलिसिस पर हैं और चिकित्सक ने उन्हें लोगों से मिलने की सलाह नहीं दी हैं।
फैंस मांग रहे हैं जहीर अब्बास के लिए दुआएं

जब से क्रिकेट जगत को पता चला हैं कि जहीर अब्बास अस्पताल में भर्ती हैं, लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। अब्बास ने 72 टेस्ट मैचों में 5062 रन और 62 वनडे मैचों में 2572 रन बनाए हैं।
जहीर अब्बास को जैक कैलिस और लिसा स्टालेकर के साथ 2020 में आईसीसी (ICC) हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह खिलाड़ी मैच रेफरी की भूमिका भी निभाते नजर आए हैं। हम जल्द ही इनके स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
Tags: आईसीसी, जहीर अब्बास, पाकिस्तान, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, लंदन,