PAK vs ZIM: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के मैच में बारिश बनेगी रोड़ा, फिर मायूस होंगे फैंस, जानें क्या कहती हैं पर्थ की मौसम रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 27 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में खेला जाएगा। पाकिस्तान का पिछला मैच कितना रोमांच से भरा था हम सब जानते हैं, शानदार मुकाबले में भारत ने आखिरी गेंद में जीत दर्ज कर पाकिस्तान का सपना चूर-चूर कर दिया था। वहीं जिम्बाब्वे का पिछला मैच बारिश के चलते खराब हो गया था।
पाक जिम्बाब्वे के सामने एक मजबूत टीम नजर आती हैं, लेकिन कोई भी टीम कभी भी दावा ठोक सकती हैं। दोनों ही टीमों के लिए टी20 वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने के लिए इस मुकाबले में जीत अहम हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन अपने नाम जीत दर्ज करेगा। आइए हम आपको बताते हैं कि दोनों के बीच होने वाले इस धमाकेदार मुकाबले में पिच का हाल कैसा रहने वाला हैं।
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे पर्थ मौसम रिपोर्ट
पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी भारत के खिलाफ मुकाबले में फ्लॉप थी शान मसूद और इफ्तिखार अहमद के अलावा कोई भी खिलाड़ी चल नहीं पाया था। गेंदबाजी में टीम ने भारत को रोकने की कोशिश की लेकिन विराट कोहली के चलते वह हो नहीं पाया इस हार ने टीम को गहरा सदमा जरूर दिया होगा। टी20 वर्ल्ड कप में अपनी धाब जमाने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हैं। दोनों के बीच मुकाबला पर्थ में खेला जाने वाला हैं।
मौसम की रिपोर्ट के अनुसार 27 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर का तापमान दिन में 22 डिग्री सेल्सियस और रात में गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं जताई जा रही हैं जिसके चलते बिना किसी खलल के हमें एक शानदार मैच देखने को मिलेगा। इस दिन नमी 51 प्रतिशत रहने की भविष्यवाणी जताई गई हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पाकिस्तानः बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, हैदर अल, मोहम्मद नवाज, असिफ अली, शाहीन शाह अफरीदी, हरिस रऊफ, नसीम शाह।
जिम्बाब्वेः रेजिस चकाब्वा, क्रेग एरविन (कप्तान), सिन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, वेसली मधवेरे, मिल्टन शुंबा, रियान बर्ल, लुक्य जांगवे, टेंडई चतारा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे,