PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंदने के इरादे से उतरेगी पाकिस्तान, जानें इस धमाकेदार मुकाबले को कब, कहां और कैसे देख पाएंगे FREE

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 27 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में खेला जाएगा। पाकिस्तान का पिछला मैच कितना रोमांच से भरा था हम सब जानते हैं, शानदार मुकाबले में भारत ने आखिरी गेंद में जीत दर्ज कर पाकिस्तान का सपना चूर-चूर कर दिया था। वहीं जिम्बाब्वे का पिछला मैच बारिश के चलते खराब हो गया था।
पाक जिम्बाब्वे के सामने एक मजबूत टीम नजर आती हैं, लेकिन कोई भी टीम कभी भी दावा ठोक सकती हैं। दोनों ही टीमों के लिए टी20 वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने के लिए इस मुकाबले में जीत अहम हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन अपने नाम जीत दर्ज करेगा। आइए हम आपको बताते हैं कि दोनों के बीच होने वाले इस धमाकेदार मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख पाएंगे-
कब और कहां खेला जाएगा पाक और जिम्बाब्वे के बीच मैच
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड में पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को ऑप्टस स्टेडियम पर्थ में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं मैच का लाइव टेलीकास्ट
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (STAR SPORTS NETWORK) के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है।
कहां देख सकते हैं मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सबस्क्रिप्शन के साथ डिजनी प्लस हॉटस्टार (DISNEY PLUS HOTSTAR) पर देख सकते हैं, अगर आपके पास JIO TV है तो आप इसे FREE में देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पाकिस्तानः बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, हैदर अल, मोहम्मद नवाज, असिफ अली, शाहीन शाह अफरीदी, हरिस रऊफ, नसीम शाह।
जिम्बाब्वेः रेजिस चकाब्वा, क्रेग एरविन (कप्तान), सिन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, वेसली मधवेरे, मिल्टन शुंबा, रियान बर्ल, लुक्य जांगवे, टेंडई चतारा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी।
