श्रीलंका (Sri Lanka) में आपातकाल की स्थिति के बीच भी पाकिस्तान (Pakistan) की टीम टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है। गुरुवार को यह टीम कोलंबो से गाले (Galle) पहुंची। गाले में पाक टीम का दमदार स्वागतर भी हुआ। गाले में जैसे ही पाक टीम होटल पहुंची तो श्रीलंकाई पारंपरिक अंदाज में इनका स्वागत हुआ। इस स्वागत का वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों का श्रीलंका में हुआ जोरदार स्वागत

दरअसल गाले में जैसे ही पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) के खिलाड़ी होटल में पहुंची वैसे ही उनका श्रीलंकाई पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। इस स्वागत का वीडियो खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर फैंस के बीच साझा किया है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाले एयरपोर्ट से निकलकर पाकिस्तानी खिलाड़ी होटल के लिए बस में रवाना होते हैं।
होटल में उन्हें पर्पल रंग के फूल देकर वेलकम किया जाता है। इसके बाद पारंपरिक नृत्य करते हुए एक गुट इन खिलाड़ियों का स्वागत करता है। इस दौरान कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) होटल में दीपक जलाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं जो फैंस के बीच एक खास संदेश भेजते हैं।
Colombo to Galle 🚌
A warm welcome for the boys as they arrive in Galle ahead of the first Test 🏏#SLvPAK | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/wdj7naky85
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) July 14, 2022
ग्रैंड वेलकम देख खिलाड़ियों का दिल भी हुआ खुश

वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भले ही इस समय श्रीलंका किसी भी स्थिति से गुजर रहा है लेकिन, अपने मेहमानों का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जिस तरह से पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) के खिलाड़ियों ग्रैंड वेलकम हुआ उसे देखकर मेहमान टीम भी काफी खुश नजर आ रही है और खिलाड़ी वीडियो भी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि इस समय श्रीलंका में फिलहाल आपातकाल लगा हुआ है। यहां दिन पर दिन स्थिति औऱ भी ज्यादा गंभीर होती जा रही है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी देश छोड़कर जा चुके हैं। इन सब के बीच पाकिस्तान टीम के श्रीलंका दौरे पर खतरा मंडरा रहा था। लेकिन, श्रीलंका क्रिकेट पीसीबी को मनाने में सफल रहा। अब दोनों देशों के बीच 16 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने यहां का दौरा किया था और बिना किसी रूकावट के ये दौरा संपन्न कर खिलाड़ी अपने देश लौट गए।
पाकिस्तान टीम की स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी, शान मसूद और यासिर शाह।

