PAK vs NED: हारिस रऊफ ने 142kph की रफ्तार से तोड़ा नीदरलैंड के बल्लेबाज का मुंह! होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट, आग उगलती गेंद का देखें VIDEO

PAK vs NED: हारिस रऊफ ने 142kph की रफ्तार से तोड़ा नीदरलैंड के बल्लेबाज का मुंह! होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट, आग उगलती गेंद का देखें VIDEO

टी20 वर्ल्डकप (T20 world Cup) का 29वां मैच आज यानी 30 अक्टूबर को पर्थ (Perth) में पाकिस्तान और नीदरलैंड (PAK vs NED) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड (Netherlands) के बल्लेबाजी बास डी लीडे (Bas de Leede) पाक गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) की बाउंसर गेंद के कारण चोटिल हो गए। उसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

उनकी जगह टीम में टॉम कूपर (Tom Cooper) मैदान पर उतारा गया था। लेकिन हरीस राउफ के इस तेज़ आग उगलती बाउंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हारिस रऊफ ने तोड़ा नीदरलैंड के बल्लेबाज़ का मुंह

नेदरलैंड्स की पारी का छठा ओवर यानी पावरप्ले का आखिरी ओवर हारिस रऊफ लेकर आए। हारिस के इस ओवर की 5वीं गेंद सीधा नेदरलैंड्स के बल्लेबाज लीड के हेलमेट के सामने जाकर लगी। रफ्तार 142 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी, लिहाजा उसके लगने से उनके चेहरे पर आंख के नीचे कट पड़ गया। गनीमत ये रही कि आंख को नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन बल्लेबाज को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

हरीश राउफ के 142 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से आई शॉर्ट गेंद बल्लेबाज़ बास ड लीडे के हेलमेट में लगी, जिसके बाद बास ड लीडे जमीन पर बैठ गए, जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी भागते हुए उनकी तरफ पहुंचे। फीजियो के आने के बाद बास ड लीडे तौलिये से बायें आंख को ढकते हुए बाहर जाना पड़ा। बास ड लीडे के आंख के पास कट भी नजर आया।

यहाँ देखें वीडियो

ऐसा रहा मैच का हाल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) के आज ट्रिपल हैडर मुकाबले में दूसरा मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड (Pakistan vs Nederlands) के बीच पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में खेला गया। जिसमे नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं पहले पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 91 रन ही बना पाई।

जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 13.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना कर मैच को 6 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के बाद पाकिस्तान की टीम का टी20 वर्ल्ड कप में खाता खुल गया है।