PAK vs NED: पाकिस्तान टीम के कप्तान और वर्ल्ड नंबर 1 बल्लेबाज बाबर आजम की इंग्लिश में निकली हवा, जम कर वायरल हो रहा यह वीडियो

By Akash Ranjan On August 21st, 2022
PAK vs NED: पाकिस्तान टीम के कप्तान और वर्ल्ड नंबर 1 बल्लेबाज बाबर आजम की इंग्लिश में निकली हवा, जम कर वायरल हो रहा यह वीडियो

पाकिस्तान टीम हमेशा अपने हरकतों की वजह से दुनिया के सामने अपना मजाक बनवाती रहती है। कभी अपने प्रदर्शन, तो कभी बेतुका बयानबाजी तो कभी अपनी अंग्रेजी की वजह से पाकिस्तान के खिलाड़ी अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान और नंबर 1 बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) भी अपने अंग्रेजी की वजह से जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

बाबर आजम की अंग्रेजी का बन रहा मजाक

पाकिस्तान की टीम बाबर आजम की कप्तानी में नीदरलैंड दौरे पर है। जहां वो वनडे सीरीज खेल रही है। कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने इस दौरान अंग्रेजी में कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल दूसरे वनडे के समय जब बाबर आजम से टीम की रणनीति के बारे में बात की गई, तो बाबर आजम (Babar Azam) बार-बार इंग्लिश बोलते हुए रुक जा रहे थे। वहीं उनकी इंग्लिश भी काफी टूटी फूटी थी, वो बोल कुछ और रहे थे और मतलब कुछ और ही निकल रहा था। ऐसे में उनका ट्रोल होना तो तय था।

यहाँ देखें वीडियो

पाकिस्तान ने बना ली है सीरीज में अजेय बढ़त

पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में अब तक अजेय बढ़त बना चुकी है। पाकिस्तान ने पहले ही मैच में फखर जमान के 109 और कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के 74 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 314 रन बनाये थे, जिसका पीछा करते हुए मेजबान नीदरलैंड की टीम 298 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई और पाकिस्तान ने ये मैच 16 रनों से अपने नाम कर लिया।

वहीं दूसरे वनडे मैच में नीदरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन बेस डी लीडे के 86 एवं टॉम कूपर के 66 रनों की बदौलत 186 रन बनाये, लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर उम्दा गेंदबाजी और बल्लेबाजी का परिचय देकर मैच अपने नाम कर लिया। ऐसे में पाकिस्तान ये सीरीज 2-0 से जीत चूका है।

Tags: पाकिस्तान क्रिकेट टीम, बाबर आजम,
Exit mobile version