PAK vs HK: प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद रिज़वान ने इन्हे दिया अपनी सफ़लता का श्रेय, सभी लोगो से पाक के लिए की ये खास अपील

By Akash Ranjan On September 3rd, 2022
PAK vs HK: प्लेयर ऑफ द मैच जीतने पर मोहम्मद रिज़वान ने इन्हे दिया अपनी सफ़लता का श्रेय, सभी लोगो से पाक के लिए की ये खास अपील

पाकिस्तान और हांगकांग के बीच (PAK vs HK) शारजाह में एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जा गया जहाँ पाक टीम ने इस मुकाबले को एक तरफा 155 रनों से अपने नाम किया और सुपर 4 में अपनी जगह बनाई। अब सुपर 4 में पाकिस्तान का सामना भारत से होगा। इसी के साथ हांगकांग की टीम अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वही, पाकिस्तान को जीत को जीत दिलाने में मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) का बड़ा योगदान रहा, जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद रिज़वान का बयान

प्लेयर ऑफ द मैच चुना बनने के बाद मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) ने बताया कि उनकी टीम ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के लोगों की मदद करने का अनुरोध किया जो बाढ़ से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि,

”हमारे लिए सबसे ज़रूरी है कि हम परिस्थितियों से तालमेल बिठाएं, भले ही वह टी20 क्रिकेट ही क्यों न हो। गेंद नीची रह रही थी। हमने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद, बल्ले पर सही से नहीं आ रही थी। फिर हमने गेंद नीचे रहने की बात को ध्यान में रखते हुए पारी को आगे बढ़ाया।”

उन्होंने आगे कहा,

”मैं कड़ी मेहनत करने में विश्वास करता हूं…एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते आपको ज़िम्मेदारी लेनी होती है।”

अंत में उन्होंने कहा,

”मैं सभी से पाकिस्तान के लोगों की मदद करने का अनुरोध करता हूं, जो बाढ़ की वजह से पीड़ित हैं।”

ऐसा रहा मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर-4 में एंट्री पाने के लिए आज यानी 2 सितंबर को पाकिस्तान और हांग-कांग क्रिकेट टीम के बीच शारजाह (Sharjah Cricket Stadium) में मैच खेला गया। इस करो या मरो मुकाबले में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसके जवाब में हांगकांग की टीम 10.4 ओवर में 38 रन पर ढ़ेर हो गई, और पाकिस्तान ने 155 रनो से मैच जीत लिया। इसी जीत के साथ अब एशिया कप में इस रविवार दोबारा भारत पाकिस्तान का महामुकाबला कन्फर्म हो गया।

Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान और हांगकांग, प्लेयर ऑफ़ द मैच, मोहम्मद रिजवान,