PAK vs HK: पाकिस्तान के खिलाफ हांग-कांग टीम की ये होगी सलामी जोड़ी, भारत के खिलाफ दिखा चुके है अपना जलवा

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में हांग-कांग क्रिकेट टीम अपना दूसरा मुकाबला कल यानि 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा और जो भी टीम जीतेगी वो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
इसके साथ ही दोनों के बीच ये मैच करो या मरो का होगा, मतलब जो भी टीम इस मैच में हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ग्रुप-बी में मौजूद ये दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला भारत से हार चुकी है।
बात की जाए हांग-कांग की तो भारत के खिलाफ 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम अपने निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 152 रन ही बना सकी। लेकिन अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए निजाकत खान की अगुवाई वाली ये टीम सब कुछ झोंकना चाहेगी। इसी के चलते इस लेख के जरिए हम आपको पाकिस्तान के खिलाफ हांग-कांग की सलामी जोड़ी के बारे में बताने वाले हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ हांग-कांग की ये होगी सलामी जोड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ हांग-कांग (PAK vs HK) की सलामी जोड़ी की तो कप्तान निजाकत खान (Nizakat Khan) के साथ यसीम मूर्तजा पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते है। भारत के खिलाफ पिछले मैच में निजाकत को एक अच्छी शुरुआत मिल गई थी, लेकिन इसके बावजूद वे बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाए थे। वहीं यसीम से टीम प्रबंधन को बेहतर शुरुआत की उम्मीद रहेगी।
कप्तान निजाकत खान ने 51 टी20 मैचों में 19.95 की औसत से 5 अर्द्धशतकों के साथ 978 रन बनाए हैं, वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज यासिम मुर्तजा ने 2022 में डेब्यू करने के बाद से 8 T20I में खेले हैं। उन्होंने 21.57 के औसत से 151 रन बनाए हैं। इसके अलावा वे स्पिन गेंदबाजी करते हैं जो टीम के कारगर साबित होती है।
पाकिस्तान के खिलाफ हांग-कांग के इन खिलाडियों पर होगी नज़र

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हांग-कांग के बाबर हयात पर बल्लेबाजी का मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी हो सकती है। बाबर हयात ने भी 2014 में डेब्यू किया था और 32 टी20 इंटरनेशनल में 29.15 के औसत से 758 रन बनाए हैं। उन्होंने T20I में 1 टन और 4 अर्द्धशतक लगाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वे हांग-कांग की सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हांग-कांग के गेंदबाजी क्रम की बात की जाए तो इस टीम का गेंदबाजी क्रम बाकी टीमों के मुकाबले सबसे कमजोर कहा जा सकता है। अतिरिक्त गति के आभाव में कोई भी तेज गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान करने में कामयाब नहीं हो पाया है।
हालांकि पिछले मैच में 19 साल के युवा तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला ने अपने वेरीऐशन से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को चकमा देते हुए आउट कर दिया था। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में अनुभवी एहसान खान सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं। उनका साथ देते हुए यसीम मूर्तजा और मोहम्मद गजनफ़र शिकंजा कसने का दमखम रखते हैं।
PAK vs HK मैच में कुछ ऐसी हो सकती है हांग-कांग की प्लेइंग-XI

हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।
Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान, सलामी जोड़ी, हांग-कांग,