PAK vs HK: कप्तान बाबर आजम ने जीत के बाद अपनी टीम पर दिया बड़ा बयान, इन 2 युवा को बताया अगला सुपरस्टार

पाकिस्तान और हांगकांग के बीच (PAK vs HK) शारजाह में एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जा गया जहाँ पाक टीम ने इस मुकाबले को एकतरफा 155 रनों से अपने नाम किया और सुपर 4 में अपनी जगह बनाई। अब सुपर 4 में पाकिस्तान का सामना भारत से होगा। इसी के साथ हांगकांग की टीम अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वही, हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान को मिली इस शानदार जीत पर पाक कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) ने काफ़ी खुशी ज़ाहिर की। तो आइये जानते है इस जीत पर उन्होंने क्या है।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का जीत के बाद बयान
हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान को मिली इस शानदार जीत पर पाक कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) काफ़ी खुश नज़र आये। जीत के बाद उन्होंने बताया की उनकी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी और फिर गेंदबाज़ी में भर पूर दम ख़म दिखाया। युवा गेंदबाज़ नसीम और दहानी की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि,
“हमारे लिए बहुत अच्छी जीत थी। विकेट नीचे रह रही थी, लेकिन जिस तरह से हमने बल्लेबाज़ी की और फ़िनिश किया वह शानदार था। हम चाहते हैं कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ अंत तक खड़े रहें और निचले क्रम के बल्लेबाज़ उनके साथ बल्लेबाज़ी करें। नसीम और दहानी ने डेब्यू करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।”
ऐसा रहा मैच का हाल
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर-4 में एंट्री पाने के लिए आज यानी 2 सितंबर को पाकिस्तान और हांग-कांग क्रिकेट टीम के बीच शारजाह (Sharjah Cricket Stadium) में मैच खेला गया। इस करो या मरो मुकाबले में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है।
जिसके जवाब में हांगकांग की टीम 10.4 ओवर में 38 रन पर ढ़ेर हो गई, और पाकिस्तान ने 155 रनो से मैच जीत लिया। इसी जीत के साथ अब एशिया कप में इस रविवार दोबारा भारत पाकिस्तान का महामुकाबला कन्फर्म हो गया।
Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान और हांगकांग, बाबर आजम,