PAK vs HK: भारतीय टीम से अपने हार का बदला लेने के लिए हांगकांग की टीम पाकिस्तान के खिलाफ इस प्लेइंग 11 को देगी मौका

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में हांग-कांग क्रिकेट टीम अपना दूसरा मुकाबला कल यानि 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा और जो भी टीम जीतेगी वो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
इसके साथ ही दोनों के बीच ये मैच करो या मरो का होगा, मतलब जो भी टीम इस मैच में हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ग्रुप-बी में मौजूद ये दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला भारत से हार चुकी है। बात की जाए हांग-कांग की तो भारत के खिलाफ 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम अपने निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 152 रन ही बना सकी।
लेकिन अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए निजाकत खान की अगुवाई वाली ये टीम सब कुछ झोंकना चाहेगी। इसी के चलते इस लेख के जरिए हम आपको पाकिस्तान के खिलाफ हांग-कांग की संभावित प्लेइंग एलेवन (Hong Kong Playing XI) के बारे में बताने वाले हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ हांग-कांग के इन खिलाड़ियों पर होगी नज़र
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हांग-कांग के बाबर हयात पर बल्लेबाजी का मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी हो सकती है। बाबर हयात ने भी 2014 में डेब्यू किया था और 32 टी20 इंटरनेशनल में 29.15 के औसत से 758 रन बनाए हैं। उन्होंने T20I में 1 टन और 4 अर्द्धशतक लगाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वे हांग-कांग की सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हांग-कांग के गेंदबाजी क्रम की बात की जाए तो इस टीम का गेंदबाजी क्रम बाकी टीमों के मुकाबले सबसे कमजोर कहा जा सकता है। अतिरिक्त गति के आभाव में कोई भी तेज गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान करने में कामयाब नहीं हो पाया है।
हालांकि पिछले मैच में 19 साल के युवा तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला ने अपने वेरीऐशन से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को चकमा देते हुए आउट कर दिया था। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में अनुभवी एहसान खान सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं। उनका साथ देते हुए यसीम मूर्तजा और मोहम्मद गजनफ़र शिकंजा कसने का दमखम रखते हैं।
PAK vs HK मैच में कुछ ऐसी हो सकती है हांग-कांग की प्लेइंग-XI
हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।
Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान, शारजाह, हांग-कांग,