इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) ने पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से हराकर विश्वकप का ख़िताब जीता। सैम करन (Sam Curran) प्लेयर ऑफ़ द मैच (Player of The Match) और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट (Player of The Tournament) चुने गए। सैम करन 30 सालों के विश्वकप इतिहास में दोनों अवार्ड एक ही संस्करण में जीतने वाले पहले प्लेयर (Record) बन गए हैं। सिर्फ टी20 नहीं बल्कि ओडीआई विश्वकप में भी ऐसा कोई नहीं कर पाया है, जो सैम करन ने किया।
2022 टी20 विश्वकप का फाइनल मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इंग्लैंड ने 138 के लक्ष्य को 6 गेंदें शेष रहते हासिल किया और विश्वकप का खिताब उठाया। सैम करन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह विश्वकप इतिहास में प्लेयर ऑफ़ द मैच और टूर्नामेंट का अवार्ड एक ही वर्ल्डकप में जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। आपको बता दें कि 1992 में पहली बार प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड देना शुरू किया गया था।
यह भी पढ़ें : सैम करन ने टी20 विश्व कप 2022 में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी
सैम करन को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच और टूर्नामेंट
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सैम कर्रान (Sam Curran) की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने के लिए मिली। इस गेंदबाज ने अपने 4 ओवर ने सिर्फ 12 रन देकर 4 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट किया। अब उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद सभी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी कर्रान ने इंग्लैंड के लिए कई मौकों पर घातक गेंदबाजी की है।
सैम करन को टी20 विश्वकप 2022 का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया। सैम करन टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, उन्होंने कुल 13 विकेट चटकाए और 169 रन खर्चे। सैम करन एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भी बने। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में 3.4 ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट हॉल पूरा किया था।
सैम करन ने प्लेयर ऑफ द मैच और टूर्नामेंट बनने पर दिया बयान
फाइनल मैच में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन दिखाया, जिसकी वजह से टीम इस साल का खिताब जीतने में कामयाब हुई। ऐसे में सैम का मानना है कि बेन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिलना चाहिए। उन्होंने (Sam Curran) मैच खत्म होने के बाद मैच प्रेज़न्टैशन में कहा,
“मुझे नहीं लगता कि मुझे प्लेयर ऑफ द मैच मिलना चाहिए। आज अगर हम विश्वकप जीते हैं तो वो बेन स्टोक्स की वजह से। उन्होंने जिस तरह से खेला और फाइनल मैच में अर्धशतक बनाया, वो काफी शानदार था। वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। इसलिए इसके हकदार बेन हैं। हम इस जीत का जश्न मनाने जा रहे हैं और यह बहुत खास है।
इस मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी है, इसलिए मुझे पता था कि मेरी इन द विकेट टाइप बॉलिंग काम करेगी और मैंने वही किया। आप ऐसे मैदान पर बल्लेबाज़ों को संशय में रखते हो, उन्हें पता नहीं चलने देते हो कि आप क्या करना है।”
सैम करन हुए बेन स्टोक्स के मुरीद
सैम करन (Sam Curran) ने बेन स्टोक्स के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेश टीम के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा,
“हम विश्व चैंपियन हैं और यह एक बहुत ही अच्छा अनुभव है। लेकिन इस जीत का श्रेय बेन को जाता है। वह ऐसे खिलाड़ी जो हमेशा टीम के लिए खड़े होते हैं। जब भी टीम को उनकी जरूरत होती है तो वह अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हैं। सच कहूं तो मेरे पास बोलने के लिए शब्द नही है। यह एक शानदार टूर्नामेंट रहा है। यह मेरा पहला विश्वकप था और हमने इसे जीता है।”
ऐसा बना इंग्लैंड वर्ल्ड चैंपियन
टी20 विश्वकप (T20 World Cup 2022) का फाइनल मुकाबला आज यानी 13 नवंबर रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए।
जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना कर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।
