वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ख़ास अंदाज़ में इंग्लैंड ने मनाया जीत का जश्न, देखें VIDEO

PAK vs ENG : किसी की आँखों में आंसू तो किसी ने लगाया ठुमका, वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ख़ास अंदाज़ में इंग्लैंड ने मनाया जीत का जश्न, देखें VIDEO

वर्ल्ड चैंपियन

जोस बटलर (JOS BUTLER) की कप्तानी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम (ENGLAND CRICKET TEAM) ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 WORLD CUP) के फाइनल मुकाबले में मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे जोस बटलर के लिए इस जीत के मायने काफी खास है। इंग्लिश टीम की इस जीत में उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी बेन स्टोक्स (BEN STROKES) ने अहम पारी खेलते हुए अपना योगदान दिया।

मेलबर्न (MCG) के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउन्ड में इंग्लिश टीम की जीत के साथ ही उनका जश्न मनाने का तरीका भी सभी का दिल जीत रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : PAK vs ENG : इंग्लैंड ने पाकिस्तान से लिया 1992 का बदला! फाइनल में पाक को 5 विकेट से हरा कर दूसरी बार जीता टी20 विश्वकप का ख़िताब

इंग्लैंड टीम ने टी20 विश्वकप जीतकर मचाया बवाल

साल 2010 के बाद इंग्लैंड ने पहली बार टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। एक युवा खिलाड़ियों के साथ ही अनुभवी चहरों से सजी इस टीम ने सबसे मुश्किल ग्रुप से सेमीफाइनल का रास्ता तय करते हुए टीम इंडिया को बेरहमी से मात दी। साथ ही अब फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को भी अपने विश्व विख्यात अंदाज में मात दी है।

बेन स्टोक्स के द्वारा विजयी रन बनाते ही पूरी इंग्लैंड टीम मैदान में उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ पड़ी थी। वहीं इसके बाद अपने कप्तान जोस बटलर को भी कंधे पर उठा लिया था, सोशल मीडिया पर अब उनके जश्न का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/suryanandannet/status/1591759139583451136?s=20&t=Hq2NaYgtH_m9lcS17YLEpQ

ऐसा बना इंग्लैंड वर्ल्ड चैंपियन

टी20 विश्वकप (T20 World Cup 2022) का फाइनल मुकाबला आज यानी 13 नवंबर रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए।

जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना कर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

Exit mobile version