PAK vs ENG: 2016 टी20 विश्वकप में बेन स्टोक्स बने थे सबसे बड़े विलेन, फिर 2019 और अब 2022 का बन बैठे सबसे बड़े हीरो

By Akash Ranjan On November 14th, 2022
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स (BEN STROKES) को बड़े मैचों का बड़ा खिलाड़ी कहा जाता है और इस ऑल राउंडर ने इस बात को एक बार फिर साबित किया है, लेकिन एक मैच स्टोक्स की जीवन में ऐसा था जिसने उन्हें विलेन बना दिया था। क्रिकेट की दुनिया को टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) का नया विजेता मिल गया है। इंग्लैंड ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप-2022 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया।

ये दूसरी बार हे जब इंग्लैंड की टीम ये विश्व कप जीती है। इससे पहले उसने पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में 2010 में ये खिताब जीता था। इंग्लैंड के लिए ये जीत आसान नहीं थी लेकिन बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया, वही स्टोक्स (BEN STROKES) जो 2016 में इंग्लैंड की खिताबी हार का कारण बने थे।

यह भी पढ़ें : PAK vs ENG : “आयरलैंड को श्रेय जाता है कि उसने हमें हराया”, इंग्लैंड को जीताने के बाद बेन स्टोक्स ने चौंकाया, खुद के बजाए इन्हें दिया जीत का श्रेय

2016 में बने थे टीम के सबसे बड़े विलेन

वो चार छक्के कोई नहीं भूल सकता है। अगर आप क्रिकेट फैन हैं तो फिर वो चार छक्के हर किसी के जेहन में जिंदा होंगे। चार छक्के स्टोक्स ने खाए थे। 2016 में भारत की मेजबानी में टी20 विश्व कप खेला गया था। फाइनल में ऑयन मॉर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड के सामने थी वेस्टइंडीज।

आखिरी ओवर में मैच था और इंग्लैंड की जीत तय लग रही थी लेकिन कार्लोस ब्रैथवेट ने स्टोक्स की चार गेंदों पर लगातार चार छक्के मार टीम को जीत दिलाई थी। तब स्टोक्स एक तरह से इंग्लैंड के लिए विलेन बने थे।

6 साल बाद बेन स्टोक्स बने हीरो

कहते हैं न कि इतिहास अपने आप को दोहराता है और बहादुर लोगों को हमेशा दूसरा मौका मिलता है। स्टोक्स के साथ यही हुआ। पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बनाई, ठीक उसी अंदाज में जिस तरह से उसने 1992 में वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था और जीता था। पाकिस्तान के फाइनल में आने के बाद चीजें तो दोहरी लेकिन वो स्टोक्स के पक्ष में रही। पाकिस्तान ने फाइनल में बड़ा स्कोर नहीं किया था। इंग्लैंड को 138 रन चाहिए थे। लेकिन इंग्लैंड ने अपने तीन विकेट 45 रनों पर ही खो दिए।

लेकिन स्टोक्स ने हिम्मत नहीं हारी। वह पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी के सामने अंगद के पैर की तरह जम रहे। शाहीन शाह अफरीदी की स्विंग हो या हारिस राउफ की तेजी और बाउंस, स्टोक्स को परेशानी तो हुई लेकिन इस बल्लेबाज ने हार नहीं मानी और अंत तक खड़े होकर टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।

इस बल्लेबाज ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 49 गेंदों का सामना किया और पांच चौके, एक छक्का लगाया। इस बीच हैरी ब्रूक और मोईन अली भी स्टोक्स का साथ छोड़कर चले गए थे लेकिन स्टोक्स टिके रहे और अपना काम करते रहे। वह लड़ते रहे और टिके रहे। नतीजा ये रहा कि 2016 में विलेन बना ये ऑलराउंडर आज हीरो बन गया. इसी के साथ स्टोक्स के मन में जो 2016 का मलाल होगा और इस जीत के बाद हल्का पड़ा होगा।

बेन स्टोक्स ने 2019 का वनडे विश्व कप भी जिताया

स्टोक्स को बड़े मैचों का बड़ा खिलाड़ी कहा जाता है। ये ख्याति खुद स्टोक्स ने हासिल की है, क्योंकि जब भी कोई बड़ा मौका आया है स्टोक्स अपनी टीम के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। इंग्लैंड को टी20 विश्व कप दिलाने से पहले स्टोक्स ने उसे वनडे विश्व कप भी दिलाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में भी स्टोक्स ने अपनी टीम को मुश्किल से निकाला था।

उस मैच में भी स्टोक्स नाबाद रहे थे और 98 गेंदों पर 84 रन बनाए थे, मैच हालांकि टाई रहा था और सुपर ओवर में गया था। यहां भी स्कोर बराबर रहा था और बाउंड्री काउंट ज्यादा होने के कारण इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था।

Tags: टी20 विश्वकप, बेन स्टोक्स,